नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

ये हैं के डी पी पेन टू पब्लिश 2021 के अंग्रेजी भाषा के विजेता। आपने कितनों को पढ़ा है?

हाल ही में अमेज़न द्वारा आयोजित प्रतियोगिता  के डी पी पेन टू पब्लिश (KDP Pen to Publish) के चौथे संस्करण  के विजेताओं के नाम घोषित किये गये। अमेज़न द्वारा आयोजित के डी पी पेन टू पब्लिश प्रतियोगिता (KDP Pen to Publish) में रचनाओं के दो श्रेणियाँ रखी जाती हैं। यह श्रेणी शब्द संख्या के आधार पर सुनिश्चित की जाती हैं।  पहली श्रेणी दीर्घ फॉर्मेट (Long Format) होती है जिसमें 10000 शब्दों या इससे ज्यादा शब्दों की रचनाएं मान्य होती हैं और दूसरी श्रेणी लघु फॉर्मेट (short format) होती है जिसमें 2000 शब्दों से लेकर 10000 शब्दों की रचनाएं ही मान्य होती हैं। यह प्रतियोगिता अंग्रेजी, हिंदी और तमिल भाषा में लिखने वाले रचनाकारों के लिए ही आयोजित की गयी थी। हर श्रेणी में इन भाषाओं की तीन-तीन रचनाओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया जाता है।

यह  भी पढ़ें: के डी पी पेन टू पब्लिश प्रतियोगिता 2021 के विजेताओं के नाम हुए घोषित

आज हम आपके समक्ष के डी पी पेन टू पब्लिश (KDP Pen to Publish) 2021 में शामिल हुई अंग्रेजी भाषा की उन रचनाओं की जानकारी लेकर आये हैं जिन्हें इस प्रतियोगिता में विजयी घोषित किया गया हैं। हम लोग आपको दीर्घ और लघु दोनों ही श्रेणी में पुरस्कार हासिल करने वाली रचनाओं के विषय में बतायेंगे।

KDP 2021 English Language Winners


दीर्घ श्रेणी में निम्न रचनाओं ने मारी बाज़ी 

द महाराजास फेक फियान्से (The Maharaja's Fake Fiance)  - अलीशा के (Alisha Kay)

दीर्घ श्रेणी का प्रथम पुरस्कार अलीशा के (Alisha Kay) के उपन्यास द महराजास फेक फियान्से  (The Maharaja's Fake Fiance) को दिये जाने की घोषणा की गयी है। अलीशा के (Alisha Kay) का यह उपन्यास एक रोमांटिक कॉमेडी है। यह राजकुमार वीरेंद्र सिंह और निव्या शर्मा की कहानी है। 

किताब परिचय:

निव्या शर्मा एक ऐक्ट्रेस है जिसे जीवन में केवल दो चीजों की ख्वाहिश है। अपनी तरह से जीने की आजादी और अपने जुनून यानि अदाकारा बनने के अपने सपने को हकीकत में बदलना। 

पर जब उसकी माँ उस पर अपनी पसंद के लड़के से शादी करने का दबाव डालती है तो  वह इस मुसीबत से बचने के लिए राज कुमार वीरेंद्र सिंह के पास चली जाती है। वही राजकुमार वीरेंद्र सिंह जिसने पाँच साल पहले उसका दिल तोड़ा था। 

राज कुमार वीरेंद्र सिंह अपने जीवन में कोई विवाद पसंद नहीं करता है। लेकिन वह यह भी जानता है कि निव्या जहाँ रहे वहाँ विवाद होना तय है। पर फिर जब एक राजकुमारी उसके ऊपर शादी के दबाव डालती है तो वह ऐसा कदम उठाने को तैयार हो जाता है जिसके नतीजे उसे भी पता है कि अच्छे नहीं होने वाले हैं। 

अपनी अपनी मुसीबतों से बचने के लिए ये दो लोग आपस में नकली सगाई कर लेते हैं। 

पर मुसीबतों से बचना इतना आसान कहाँ हैं? और फिर क्या यह नकली सगाई नकली रह पाएगी? या निव्या शर्मा और राजकुमार वीरेंद्र सिंह के बीच का पुराना रिश्ता एक बार फिर जी उठेगा?

किताब लिंक: अमेजन 


लिंगर व्हेन यू आर गोन (Linger when you are gone) - चित्रा पद्मना (Chitra Padmana)

दीर्घ श्रेणी का दूसरा पुरस्कार चित्रा पद्मना (Chitra Padmana) के उपन्यास लिंगर व्हेन यू आर गोन (Linger when you are gone) को देने की घोषणा की गयी है। 

यह एक रोमांचकथा है जिसमें रोमांस और सस्पेंस के तत्व भी समाहित हैं। 

किताब परिचय:

लिंगर व्हेन यू आर गोन (Linger when you are gone) मिरिस नाम की लड़की की कहानी है। जब से मिरिस ने होश संभला है उसने पाया है कि महक का उस पर असर आम लोगों से ज्यादा होता है। वह आम लोगों से ज्यादा अच्छी तरह से चीजों की गंध पहचान लेती है। कभी कभी उसे लगता है कि उसका यह गुण उसके लिए वरदान है और कभी यही गुण उसे अभिशाप सा लगता है। ऐसा ही उसे अब लग रहा है क्योंकि वह एक ऐसे इंसान की महक का अहसास वापिस कर पा रही है। यह इंसान रॉय है। 

रॉय मिरिस का सबसे अच्छा दोस्त था जिसे उसने टूटकर प्यार किया था। लेकिन फिर रॉय उसे छोड़कर चला गया। उसकी मृत्यु रहस्यमय परिस्थितियों में हुई थी। जब से रॉय की मृत्यु हुई मिरिस ने खुद को अकेलेपन के एक खोल में कैद कर लिया था। रॉय की महक वह कभी भुला नहीं पाई थी। 

लेकिन फिर जब अचानक से उसे रॉय की महक का अहसास होने लगा तो कई सवाल उसके जेहन में पैदा हो गये।

यह होना असंभव था। मरकर आजतक कौन लौट पाया था? 

क्या यह उसका भ्रम था? या फिर वो रॉय के गम में पागल हो रही थी? या फिर जो आजतक नहीं हुआ था वह आखिरकार हो चुका था? 

किताब लिंक: अमेजन 


स्पीकिंग स्किल्स (Speaking Skills) -  डॉक्टर विनय बंसल (Dr Vinay Bansal)

दीर्घ श्रेणी में तीसरा पुरस्कार डॉक्टर विनय बंसल (Dr Vinay Bansal) के लघु-उपन्यास स्पीकिंग स्किल्स (Speaking Skills) को मिला है। कहते हैं बोलना और अपने विचारों को सही तरीके से सामने वाले तक पहुँचा पाना दो अलग अलग बातें हैं। बोल तो हर कोई लेता है लेकिन अपने विचारों को कुशलता से दूसरे व्यक्ति के समक्ष कुछ ही लोग रख पाते हैं। डॉक्टर विनय बंसल का यह उपन्यास इसी बात के इर्द गिर्द लिखा गया है। 

किताब परिचय:

डॉक्टर बक्शी को एक ऐसा मौका मिला जो जीवन में किसी किसी को एक ही बार मिलता है। उन्हें और उनकी असिस्टेंट कृतिका को एक रोबोट के अंदर भावनाओं को जागृत करना है। लेकिन क्या यह इतना आसान है? ऐसे वक्त में जब इंसान ही अपनी भावनाओं को ढंग से लोगों को नहीं बता पाते हैं तो एक रोबोट को यह सिखाना किसी लोहे के चने चबाने जितना ही कठिन होने वाला है। 

क्या वह इस कार्य में सफल हो पाए? अपने इस कार्य के दौरान उन्हें खुद के विषय में क्या सीखने को मिला?


किताब लिंक: अमेजन 


लघु-श्रेणी में निम्न रचनाओं ने मारी बाज़ी

द अनयूज्वल बॉन्ड (The Unusual Bond) - विजय काकवानी (Vijay Kakwani)

लघुश्रेणी का प्रथम पुरस्कार विजय काकवानी (Vijay Kakwani) की कहानी द अनयूज्वल बॉन्ड (The Unusual Bond) को दिये जाने की घोषणा हुई है। 

किताब परिचय:

वैदही अकेलेपन का शिकार है। उसके पास अपने दिल की बातों को कहने के लिए कोई व्यक्ति नहीं है। ऐसे में जब वह अपने पड़ोस में मौजूद जंगल में टहलते हुए एक कब्रिस्तान में अपनी पुरानी शिक्षिका की कब्र को पाती है तो उसे अपने अकेलेपन का एक साथी मिल जाता है। 

यह कब्र उसकी शिक्षिका नॉर्मा डी कोस्टा की है जिससे वैदही कभी नफरत करती थी परंतु यह कब्र अब उसके अकेले पन में उसकी साथिन बन चुकी है। द अनयूज्वल बॉन्ड (The Unusual Bond) एक इंसान और एक कब्र के बीच इस संबंध की कहानी है। 

किताब लिंक: अमेजन 


बियोंड द होराइजन विद यू एण्ड लाइफ (Beyond the Horizon With You and Life) - चंदन सरकार( Chandan Sarkar)

लघु श्रेणी का दूसरा पुरस्कार चंदन सरकार( Chandan Sarkar) के कविता संग्रह बियोंड द होराइजन विद यू एण्ड लाइफ (Beyond the Horizon With You and Life)  को दिये जाने की घोषणा की गयी है। यह उनकी 33 कविताओं का संग्रह है।

किताब लिंक: अमेजन 


ब्राइड इन वेटिंग (Bride In Waiting) - गीता वी रेड्डी (Gita V Reddy)

लघु श्रेणी का तीसरा पुरस्कार गीता वी रेड्डी (Gita V Reddy) की कहानी ब्राइड इन वेटिंग (Bride In Waiting) को दिये जाने की घोषणा की गयी है। ब्राइड इन वेटिंग अंजली की कहानी है। 

किताब परिचय:

अंजली अपनी मुसीबतों से खुद ही जूझने की आदि है। वह उनसे निपट भी लेती है। ऐसे में एक दिन जब एक व्यक्ति उसकी मदद के लिए आगे आता है तो वह उसे अपना काम करने की सलाह देती है। 

लेकिन यह व्यक्ति कोई पूरी तरह से अंजान व्यक्ति नहीं है। ये राज है जो अंजली का बचपन का दोस्त हुआ करता था। नौ साल पहले राज और अंजली पति पत्नी बनने वाले थे। लेकिन फिर राज उसे शादी के मंडप पर छोड़ कर चला गया था। 

अब नौ साल बाद राज का उसकी ज़िंदगी में आना क्या केवल एक इत्तेफाक था? राज अब वापिस क्यों आया है और वह उससे क्या चाहता है?

किताब लिंक: अमेजन 

**********

तो यह थीं वह रचनाएँ जिन्हे के डी पी पेन टू पब्लिश 2021 के अंतर्गत पुरस्कृत करने की घोषणा किन्डल इंडिया द्वारा की गयी।

बताते चलें दीर्घ फॉर्मेट की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को पाँच लाख रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। वहीं दूसरे स्थान पर आये विजेता को एक लाख का नगद पुरस्कार और तृतीय स्थान पर आये विजेता को पचास हज़ार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। 

लघु-फॉर्मेट श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले  विजेता को पचास हजार रूपये नगद दिया जायेगा। वहीं द्वीतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को पच्चीस हजार रूपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को दस हजार रूपये की इनाम राशी दी जायेगी।

तो आप बताइये, आपने इनमें से कितनी रचनाओं को पढ़ा है?

यह भी पढ़ें: ये हैं के डी पी पेन टू पब्लिश 2021 के हिन्दी भाषा के विजेता। आपने कितनों को पढ़ा है?

FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल