नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

76वें एडगर अवार्ड्स के विजेताओं के नाम हुए घोषित

 

76वें एडगर अवार्ड्स के विजेताओं के नाम हुए घोषित


अप्रैल 28,2022: न्यू यॉर्क - मिस्ट्री राइटर्स ऑफ अमेरिका (Mystery Writers of America) द्वारा 2022 एडगर एलन अवार्ड्स के विजेताओं के नाम घोषित कर दिए गए। अलग अलग श्रेणियों में दिए जाने वाले इन पुरस्कारों की घोषणा मार्की टाइम्स स्क्वायर में होने वाले एक समारोह में की गई। 

बताते चलें अलग-अलग श्रेणियों में दिये जाने वाले एडगर पुरस्कार रहस्यकथा लेखन में दिये जाने वाले पुरस्कारों में अग्रणी स्थान रखते हैं। 

वर्ष 2022 के लिए एडगर अवॉर्ड के लिए वो रहस्यकथाएँ (गल्प, टीवी इत्यादि) ही मान्य थी जिनका  वर्ष 2021 में प्रकाशन या निर्माण किया गया था। 


अलग अलग श्रेणी में वर्ष 2022 के एडगर अवॉर्ड पुरस्कार के विजेता निम्न हैं:


बेस्ट नॉवेल (BEST NOVEL)

फाइव दिसंबर्स (Five Decembers) -  जेम्स केस्ट्रेल (James Kestrel)

सर्वश्रेष्ठ उपन्यास एक अमेरिकी लेखक द्वारा (BEST FIRST NOVEL BY AN AMERICAN AUTHOR)

डिअर सीजन (Deer Season) -  एरिन फ्लैनगन (Erin Flanagan)

बेस्ट पेपरबैक ऑरिजनल (BEST PAPERBACK ORIGINAL)

बॉबी मार्च विल लिव फॉर एवर (Bobby March Will Live Forever) - एलन पार्क्स (Alan Parks)

बेस्ट फैक्ट क्राइम(BEST FACT CRIME)

लास्ट कॉल: अ ट्रू स्टोरी ऑफ लव, लस्ट एंड मर्डर इन क्वीर न्यू यॉर्क (Last Call: A True Story of Love, Lust, and Murder in Queer New York) - एलन ग्रीन (Elon Green)

सर्वश्रेष्ठ आलोचना \ जीवनी (BEST CRITICAL/BIOGRAPHICAL)

द ट्वेल्व लाइव्स ऑफ अल्फ्रेड हिचकॉक: एन ऐनाटोमी ऑफ द मास्टर ऑफ सस्पेंस (The Twelve Lives of Alfred Hitchcock: An Anatomy of the Master of Suspense) - एडवर्ड व्हाइट (Edward White)

सर्वश्रेष्ठ कहानी (BEST SHORT STORY)

द रोड टू हाना (The Road to Hana) - आर टी लॉटन (R.T. Lawton),   एल्फ्रेड हिचकॉक मिस्ट्री मैगजीन (Alfred Hitchcock Mystery Magazine)

सर्वश्रेष्ठ बाल साहित्य (BEST JUVENILE)

 कनसील्ड (Concealed) -  क्रिस्टीना डियाज़ गोंजालेज(Christina Diaz Gonzalez)

सर्वश्रेष्ठ किशोर साहित्य (BEST YOUNG ADULT)

फायरकीपर्स डॉटर (Firekeeper’s Daughter) - एन्जिलीन बुले (Angeline Boulley) 

बेस्ट टेलिविज़न एपिसोड टेलीप्ले (BEST TELEVISION EPISODE TELEPLAY)

बूट्स ऑन द ग्राउन्ड (Boots on the Ground) – इतुरी सोसा (Iturri Sosa),  नार्कोस मेक्सिको(Narcos: Mexico) 

रॉबर्ट एल फिश मेमोरियल अवॉर्ड (ROBERT L. FISH MEMORIAL AWARD)

(यह पुरस्कार पहली प्रकाशित रहस्यकथा के लिए प्रदान किया जाता है। )

एनालोग (Analogue) - रॉब ओसलर (Rob Osler),  एलेरी क्वीन मिस्ट्री मैगजीन (Ellery Queen Mystery Magazine)


द साइमन एंड सशटर मैरी हिगिन्स क्लार्क अवॉर्ड  (THE SIMON & SCHUSTER MARY HIGGINS CLARK AWARD)

इस पुरस्कार के लिए वही उपन्यास नामांकित किये जा सकते हैं जो निम्न बिन्दुओ पर खरे उतरते हों: 

  1. उपन्यास की नायिका एक ऐसी जवान अच्छी महिला हो जिसके जीवन में अचनाक से उथल पुथल मच जाती है
  2. वह एक स्वतंत्र और सेल्फ मेड महिला हो जिसके अपने रिश्तेदारों से रिश्ते ठीक ठाक हों। 
  3. उसके पास एक रोचक नौकरी हो। 
  4. वह अपना जीवन जी रही हो और कोई भी ऐसा कार्य न कर रही हो जिसके चलते किसी परेशानी का उसे सामना करना पड़े लेकिन फिर भी परेशानी उसका रास्ता काटे 
  5. वह मुसीबत को अपनी बुद्धिमानी और साहस से सुलझाए 
  6. उपन्यास में  में हिंसा न दिखाई गयी हो। 
  7.  उपन्यास में न गालियों का प्रयोग किया गया हो और न ही कोई ऐसा सीन हो जिसमें किरदारों के शारीरिक सम्बन्ध दर्शाएँ गए हों

वर्ष 2022 मैरी हिगिन्स क्लार्क अवॉर्ड के लिए जिन रचनाओं को चुना गया है वो निम्न हैं:

क्लार्क एंड डिवीजन (Clark and Division) - नाओमी हिराहारा (Naomi Hirahara)

द जी पी पुटनैमस सन्स सू ग्रेफटन मेमोरियल अवॉर्ड (THE G.P. PUTNAM’S SONS SUE GRAFTON MEMORIAL AWARD)


सू ग्राफटन मेमोरियल अवॉर्ड के लिए वो ही उपन्यास नामांकित किये जा सकते हैं जिनमे निम्न बिन्दु हों:

  1. उपन्यास किसी सीरीज का कम से कम दूसरा उपन्यास होना चाहिए 
  2. उपन्यास का मुख्य किरदार एक महिला होनी चाहिए और उपन्यास में सू ग्राफटन की लेखनी और किनेसी के किरदार के गुण होने चाहिए। यानी ऐसी महिला जो थोड़ा बहुत विचित्र भले ही हो लेकिन उसमें अपने विषय में ज्ञान होना चाहिए, दूसरों के प्रति हमदर्दी होनी चाहिए और वह चतुर और हाजिरजवाब  होनी चाहिए
  3. इसके अलावा मुख्य किरदार एक इंवेस्टिगेटर होनी चाहिए और ये उसकी आय का स्रोत होना चाहिए। वह महिला एक प्राइवेट डिटेक्टिव, पत्रकार, वकील, बाउन्टी हंटर इत्यादि हो सकती है

वर्ष 2022 के लिये सू ग्राफटन मेमोरियल अवॉर्ड के लिए जो पुस्तकें नामांकित हैं वह निम्न हैं:

रनर (Runner) - ट्रेसी क्लार्क (Tracy Clark) 


इससे पहले 12 जनवरी 2022 को  मिस्ट्री राइटर्स ऑफ अमेरिका द्वारा वर्ष 2022 के ग्रांड मास्टर, रैवन और एलेरी क्वीन पुरस्कारों के विजेताओं का नाम भी घोषित किया गया था। 

यह भी पढ़ें:  मिस्टरी राइटर्स ऑफ अमेरिका द्वारा 2022 ग्रांड मास्टर, रेवन और एलेरी क्वीन अवार्ड्स की हुई घोषणा



FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल