नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

मिस्टरी राइटर्स ऑफ अमेरिका द्वारा 2022 ग्रांड मास्टर, रेवन और एलेरी क्वीन अवार्ड्स की हुई घोषणा


जनवरी 12,2022: 12 जनवरी 2022 को मिस्टरी राइटर्स ऑफ अमेरिका (MWA) द्वारा अपने विशेष पुरस्कारों की घोषणा की। बोर्ड द्वारा लॉरी आर किंग (Laurie R King) को 2022 की ग्रेंड मास्टर (Grand Master) के रूप में चुना गया। वर्ष 2022 के रेवन अवॉर्ड (Raven Award) के लिए लेसा होलस्टीन (Lesa Holstine) को और वर्ष 2022 के एलेरी क्वीन (Ellery Queen) अवॉर्ड के लिए जूलिएट ग्रेम्स (Juliet Grames) के नाम की घोषणा की गयी। 

मिस्टरी राइटर्स ऑफ अमेरिका द्वारा दिया जाने वाले ग्रैन्ड मास्टर (Grand Master) अवॉर्ड रहस्यकथा लेखन में दिये जाने वाले सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों में से एक है। यह पुरस्कार ऐसी किसी लेखक, जो कि इस शैली में लगातार काम कर रहा है और उच्च गुणवत्ता का लेखन करता आ रहा है, को उसके द्वारा इस शैली में दिये गए महत्वपूर्ण योगदान की स्वीकारोक्ति के रूप में दिया जाता है। 


लॉरी किंग, स्रोत: लेखिका की वेबसाईट

वर्ष 2022 का ग्रैंड मास्टर  पुरस्कार लॉरी किंग को दिया जा रहा है। लॉरी किंग अब तक 30 से ऊपर पुस्तकें लिख चुकी हैं। वह अपने लेखन के लिए अब तक अगाथा अवॉर्ड, लेम्डा अवॉर्ड, एडगर अवॉर्ड , वॉल्फे अवार्ड्स मैकेविटी अवॉर्ड जैसे कई पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी हैं। वह अपनी मेरी रसल शर्लाक हॉलम्स शृंखला, केट मार्टीनेली शृंखला, फॉली आईलैंड शृंखलाओ के लिए जानी जाती हैं। उनके उपन्यास बी कीपर्स अप्रेंटिस को आईएनबीए द्वारा 20 शताब्दी के सर्वश्रेष्ठ उपन्यासों में शामिल किया गया था। 

बताते चलें इससे पहले चार्लीन हैरिस, जेफरी डीवर, बार्बरा नीली, मार्टिन क्रूज स्मिथ, विलियम लिंक, पीटर लवसी, वाल्टर मोसली, लुई डंकन, जेम्स एलरॉय, रॉबर्ट क्रेस, मार्था ग्राइम्स, जेम्स ली बर्क, सू ग्राफटन, स्टीफन किंग, मैरी हिगिन्स क्लार्क, लॉरेन्स ब्लॉक, पी डी जेम्स, एलेरी क्वीन  जैसे रचनाकारों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।  

      

मिस्टरी राइटर्स द्वारा दिया जाने वाला रेवन पुरस्कार उन लोगों को सम्मानित करता है जो कि रचनात्मक लेखन से इतर रहस्यकथा शैली के विकास में अपना विशिष्ट योगदान देते आये हैं। इनमें समीक्षक, संस्थाएँ, बुकस्टोर्स इत्यादि को सम्मानित किया जाता है। 

लेसा होलस्टीन,स्रोत: लेसा की वेबसाइट


वर्ष 2022 का रेवन पुरस्कार लाइब्रेरेरियन, ब्लॉगर और समीक्षक लेसा होलस्टीन को देने की घोषणा की गयी है। लेसा अपना ब्लॉग लेसास बुक क्रिटीक्स नाम से चलाती हैं। उन्हें लाइब्रेरी जर्नल मिस्टरी रिव्यूवर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2018 और  वर्ष 2018 का डेविड थॉमप्सन मेमोरियल स्पेशल अवॉर्ड पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं  2009 और 2010 में समीक्षों को दिये जाने वाले स्पाइनटिंगलर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। 

इससे पहले यह पुरस्कार मैलिस डोमेस्टिक, लेफ्ट कोस्ट क्राइम, मेरीलिन स्टासिओ, रेवन बुकस्टोर, सिस्टर्स इन क्राइम और ओलीन कॉगडिल को प्रदान किया जा चुका है। 

एलेरी क्वीन पुरस्कार की शुरुआत 1983 में  विशिष्ट लेखन करने वाली टीम और पब्लिशिंग इंडस्ट्री में कार्य करने वाले विशिष्ट लोगों को सम्मानित करने के लिए शुरू किया गया था।

जूलिएट ग्रेम्स, स्रोत: अमेज़न पेज

वर्ष 2022 का एलेरी क्वीन पुरस्कार जूलियट ग्रेम्स को देने की घोषणा की गयी है। जूलियट ग्रेम्स सोहो प्रेस में सीनियर वाइज़ प्रेसीडेंट, असोशीएट पब्लिशर हैं। सोहो प्रेस में रहते हुए उन्होंने 2011 से सोहो क्राइम इम्प्रिन्ट से प्रकाशित होने वाली रचनाओं को क्यूरेट किया है। उनका प्रथम उपन्यास द सेवन और ऐट डेथस ऑफ स्टेला फॉर्च्यूना एको/हार्पर कॉलिन्स द्वारा प्रकाशित किया गया था।

इससे पहले एलेरी क्वीन अवार्ड्स रीगन आर्थर, कैली रैगलैन्ड, लिंडा लैन्डरीगन, नील नायरेन, चार्ल्स अरदाई और जेनट हचिंगस को प्रदान किया जा चुका है। 


बताते चलें सभी पुरस्कृत विजेताओं को यह पुरस्कार अप्रैल 28 2022 को होने वाले 76वीं एडगर अवार्ड्स समारोह में प्रदान किए जाएँगे। 

 


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

2 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल