नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

स्नोफ्लेक्स - रूथ वेयर

 संस्करण विवरण:

फॉर्मैट: ईबुक | पृष्ठ  संख्या: 24 | प्रकाशक: अमेज़न ऑरिजिनल स्टोरीस | शृंखला: हश कलेक्शन

पुस्तक लिंक: अमेज़न


कहानी

लिया और उसका परिवार जंग शुरू होने के बाद से ही इस टापू में रहने लगा था। टापू की जिंदगी कठिन जरूर थी लेकिन वह लोग इसके आदि हो गए थे लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने उसके पिता को डरा दिया। 

लिया के पिता अब चाहते थे कि सभी लोग मिलकर एक दीवार का निर्माण करें। एक ऐसी दीवार जो कि उनके घर और आस-पास के इलाके को घेरे और उन्हें सुरक्षा प्रदान करे। उसके पिता के अनुसार वहाँ कोई आने वाला था और उन्हें उसके खिलाफ कुछ ऐसा चाहिए था जो कि उन्हें सुरक्षित रख सके। 

ऐसा कौन था जो आने वाला था? 

क्या वह दीवार उनको सुरक्षित रखने के लिए काफी थी?

मेरे विचार

स्नो फ्लेक्स लेखिका रूथ वेयर की लिखी कहानी है। यह कहानी अमेज़न द्वारा प्रकाशित हश कलेक्शन का एक हिस्सा है। इस कलेक्शन के लिए रचनाकारों को ऐसी कहानी लिखनी थी जिसमें किसी झूठ के चलते लोगों की जिंदगी और मौत पर बन आए। इस कहानी को पढ़ने के बाद यही कहूँगा कि यह इस थीम पर बिल्कुल फिट बैठती है। 

 
इस कहानी की कथावचिका, लिया, एक चौदह पंद्रह  साल की लड़की है जो कि पिछले दस सालों से एक टापू में रह रही है। कहानी की शुरुआत में लिया बताती है कि उसके पिता उन्हें एक दीवार बनाने के लिए मजबूर कर रहे हैं और कैसे इस कारण उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है पाठक को पता चलता है कि यह लोग यहाँ कैसे आए और अब तक यक इनका जीवन कैसा रहा है। लिया की बातें यह सोचने पर भी मजबूर कर देती हैं कि आखिर उसके पिता दीवार क्यों बना रहे हैं। ऐसी क्या चीज है जो वो बाहर रखना चाहते हैं? यह एक ऐसा सवाल है जो कहानी को पढ़ते चले जाने पर विवश कर देता है। 

यह कहानी मुझे पसंद आई। लेखिका कहानी में अंत तक सस्पेंस बनाए रखने में सफल होती हैं। वहीं दूसरी तरफ कहानी चौंकाने में भी सफल होती है। हाँ, कहानी में जो घटनाएँ टापू में अंत में घटती हैं वह थोड़ा अतार्किक लगती है। वह कहानी में रोमांच तो पैदा करती है लेकिन जब आपको सारी बातें पता चलती हैं तो आप यह जरूर सोचेंगे कि क्या जो किया गया उसे करने का बेहतर तरीका उपलब्ध नहीं था। कम से कम मुझे तो ऐसा ही लगा। या फिर जिस तरह से उन लोगों ने प्रतिक्रिया दी इसके लिए लेखिका को एक सशक्त कारण देना चाहिए था। यहाँ लोगों से मेरा मतलब लिया के परिवार से नहीं है।    

अंत में यही कहूँगा कि कहानी पाठक के रूप में मुझे बांधने में सफल हुई। अगर आपको रोचक सस्पेंस कहानियाँ पसंद हैं तो एक बार इसे पढ़ सकते हैं। मुझे लगता है यह आपका मनोरंजन करने में भी सफल होगी।



पुस्तक लिंक: अमेज़न

यह भी पढ़ें




FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल