नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

आईएसएमपी के वर्ष 2022 के सम्मान घोषित; सुमन बाजपेयी को विष्णु कृष्ण चिपलूनकर सम्मान

 


इंटीग्रेटेड सोसाइटी ऑफ मीडिया प्रोफेशनल्स आई एस एम पी द्वारा वर्ष 2022 हेतु समाज के उत्थान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को दिए जाने वाले सम्मानों की घोषणा कर दी है। विभिन्न श्रेणियों में दिए जाने वाले इन सम्मानों में लेखिका सुमन बाजपेयी भी शामिल है। सुमन बाजपेयी को पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए जाने वाले सम्मान विष्णु कृष्ण चिपलूनकर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 

सुमन बाजपेयी सवंतत्र पत्रकार और लेखिका हैं। वह पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से पत्रकारिता के अतिरिक्त कविताएँ, कहानी, उपन्यास, बाल साहित्य और पर्यटन पर लेखन कर रही हैं। वह एक अनुवादक भी हैं जिन्होंने 160 से अधिक पुस्तकों का अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद किया है। सखी, मेरी संगनी, चिल्ड्रन बुक ट्रस्ट में वह असोशीएट एडिटर भी रही हैं। 


संस्थान द्वारा दिए गए सम्मान और सम्मानित व्यक्तियों की सूची निम्न है:


प्रेस विरासत सम्मान


  • लोक मान्य बाल गंगाधर तिलक सम्मान - डॉ.लक्ष्मी कांत पांडेय (कानपुर )
  • सर जेम्स सिल्क बकिंघम सम्मान - डॉ.पूजा सिंह(जयपुर )
  • पं. युगल किशोर शुकुल सम्मान -श्री बी. एस. मिरगे (वर्धा )
  • बाबू राव विष्णु पराड़कर सम्मान-डॉ.चेतन भट्ट(देहरादून)
  • पांडेय बेचन शर्मा उग्र सम्मान -डॉ.अरविन्द कुमार पाल (दोईमुख )
  • श्याम सुंदर सेन सम्मान- डॉ.राजीव रंजन प्रसाद(दोईमुख)
  • हरीश चंद्र मुखोपाध्याय सम्मान-डॉ.शाहिद अली(रायपुर)
  • स्वतंत्र,निष्पक्ष, निर्भीक पत्रकारिता सम्मान- श्री नारायणपुरकर वाई.के.(औरंगाबाद)

साहित्य रत्न सम्मान 

  • हिंदी भाषा रत्न भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान:  श्रीमती प्रभा पारिक(भरूच), डॉ.शील कौशिक (सिरसा), डॉ.पूजा हेमकुमार अलपुरिया ''हेमाक्ष''(नवी मुंबई)
  • हिंदी भाषा रत्न महादेवी वर्मा सम्मान: डॉ.लता अग्रवाल ''तुलजा''(भोपाल),डॉ.संध्या तिवारी (पीलीभीत),डॉ.बलराम अग्रवाल (नॉएडा),श्री नीलम राकेश(लखनऊ),श्रीमती अनीता श्रीवास्तव(टीकमगढ़)
  • हिंदी भाषा रत्न मैथिली शरण गुप्त सम्मान: श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव(भोपाल),श्रीमती मीरा जैन(उज्जैन),डॉ.गंगा प्रसाद गुप्त ''बरसैया''(भोपाल),श्रीमती  सुधा भार्गव (बंगलोर), श्री ओमप्रकाश ''क्षत्रिय'' (नीमच ), डॉ.बीरेंद्र कुमार दुबे(जबलपुर)


सामाजिक क्रांति सृजक रत्न सम्मान:श्री विजय देशपांडे (सतारा)
सांस्कृतिक संवर्धक रत्न सम्मान:श्री ताम्रध्वज यशवंत बोरकर अधिवक्ता(वर्धा)


समाज रत्न सम्मान 

  • आदिवासी  क्षेत्र विकास सम्मान :श्री सुधीर कुमार बावंकर (नागपुर)
  • जल संरक्षण सम्मान:श्री महेंद्र फाटे (वर्धा), नारी  उत्थान सम्मान: सुश्री अर्चना दादासाहेब मुले(सांगली)
  • पर्यावरण संरक्षण सम्मान:डॉ.विनोद कुमार पांडेय(वाराणसी)
  • सांप्रदायिक सौहार्द सम्मान:श्री आबिद रज़ा (लखनऊ)
  • साहित्य सृजन सम्मान:श्रीमती कांचन प्रकाश संगीत (नवी मुंबई),नरेश कुमार
  • जनसंपर्क सम्मान:श्री रवि कुमार(नई दिल्ली)
  • श्रमिक  कल्याण सम्मान:श्री रविंद्र डी. इनामदार(रत्नागिरी)
  • समाज सेवा सम्मान:श्री तहसीलदार असगर अली (रत्नागिरी) 
  • ईश्वर चंद्र विद्यासागर सम्मान:श्री कौशल मिश्रा(वर्धा)
  • शिक्षण योगदान सम्मान:श्री एन. एन. काज़ी(कोल्हापुर)
  • पुरातात्विक अध्ययन सम्मान: डॉ.संजय पाईकराव (औरंगाबाद)
  • पर्यटन प्रोत्साहन सम्मान:श्री प्रदीप श्रीवास्तव (लखनऊ)
  • समाजरत्न लोकतंत्र संरक्षण सम्मान:श्री शाहनवाज क़ादरी (लखनऊ)
  • मीडिया शोध सम्मान:डॉ.आशुतोष वर्मा (रीवा)
  • मानवाधिकार पोषण सम्मान:श्री लालजी गुप्ता(मुंबई)
  • गाँधी विचार प्रवाह सम्मान: डॉ. हेमचन्द्र वैद्य(वर्धा)

आईएसएमपी सदस्य सम्मान:


  • आधार स्तंभ सम्मान:श्री एन. वी. हूड (वर्धा)
  • प्राण स्तंभ सम्मान:डॉ.अजय कुमार सिंह(जयपुर)
  • चिंतन सम्मान:श्री अशोक कुमार मिश्रा(वाराणसी)
  • हमराही सम्मान:डॉ.मानिता सेंगर (उन्नाव )

सर्वश्रेष्ठ कौंसिल सम्मान:

  • आईएसएमपी महाराष्ट्र /आईएसएमपी उत्तराखंड
  • सर्वश्रेष्ठ चेयरमैन सम्मान:श्री कौशल मिश्र(वर्धा)
  • श्री मोहन लाल मिश्रा धीरज अधिवक्ता(उन्नाव )
  • डॉ.चेतन भट्ट(देहरादून)


यह  सम्मान  10,11 एवं 12 जनवरी  2024 को सांगली में 7वें एजीएम कीर्तिमान 2023 में प्रदान किए जायेंगे।



FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल