नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

अमृता बेरा को हिंदी अनुवाद के लिए वैली ऑफ वर्डस 2023 पुरस्कार

 


वर्ष 2023 के वैली ऑफ वर्डस पुरस्कार  की घोषणा वैली ऑफ वर्डस शब्दावली द्वारा की जा चुकी है। हिंदी और अंग्रेजी के सर्वश्रेष्ठ कार्य को सम्मानित करने के लिए दिए जाने वाले इस पुरस्कार की घोषणा सितंबर के आखिर में की गई। 

हिंदी अनुवाद की श्रेणी में अनुवादक अमृता बेरा को मूलतः बांग्ला में प्रकाशित मनोरंजन ब्यापारी की आत्मकथात्मक उपन्यास 'घर पलानो छेले' के हिंदी अनुवाद भागा हुआ लड़का को वैली ऑफ वर्डस 2023 का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

अमृता बेरा को हिंदी अनुवाद के लिए वैली ऑफ वर्डस 2023 का पुरस्कार
अमृता बेरा को हिंदी अनुवाद के लिए वैली ऑफ वर्डस 2023 का पुरस्कार



भागा हुआ लड़का लेखक मनोरंजन ब्यापारी के आत्मकथात्मक उपन्यासों की त्रयी का पहला भाग है। इसमें  जीवन की कहानी है जो अपने दलित माँ बाप के साथ पूर्वी पाकिस्तान से भागकर पश्चिम बंगाल के रिफ़्यूजी कैंप में आता है। बचपन से गरीबी और आर्थिक विपन्नता की मार सहते हुए जीवन को जब यहाँ भी वही हालात मिलते हैं तो यहाँ से  भागकर कलकत्ता चला जाता है। लोग कहते हैं कलकत्ता में पैसे हवा में उड़ते हैं। कलकत्ता आकर उसके साथ जो होता है वह उपन्यास का कथानक बनता है। 

बताते चलें अमृता बेरा के अनुवाद को पाँच कृतियों की शॉर्ट लिस्ट में से चुना गया था। इस शॉट लिस्ट में गिरीश कर्नाड के संस्मरणों का संग्रह  दिस लाइफ एट प्ले (This life at Play) का हिंदी अनुवाद यह जीवन खेल में, रंजन बंद्योपाध्याय के बांग्ला उपन्यास का शुभा उपाध्याय द्वारा किया गया हिंदी अनुवाद कादंबरी देवी का सुइसाइड नोट, के सच्चिदानंदन की कविताओं का अनामिका द्वारा किया गया हिंदी अनुवाद खोई हुई चीजें और शरदकुमार लिंबाले की पुस्तक का सुनीता डागा द्वारा किया गया हिंदी अनुवाद रामराज्य: कहाँ हैं लोकतंत्र शामिल थे।  

मनोरंजन ब्यापरी 

मनोरंजन ब्यापरी बांग्ला भाषा के लेखक हैं। उन्होंने 24 वर्ष की उम्र को खुद को पढ़ना लिखना सिखाया। इस दौरान वो जेल में थे। उन्होंने रिक्शा चालक, सफाई कर्मचारी और कुली का कार्य भी किया है। अपनी रचनाओं के लिये उन्हें हिंदू प्राइज़ (2019, कथेतर), दक्षिण एशियाई साहित्य के लिए डिया जाने वाला डीएससी प्राइज़ (2019), क्रॉसवर्ड प्राइज़ 2019, मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर प्राइज़ 2020, शक्ति भट्ट प्राइज़ भी प्रदान किया जा चुका है। 2021 में मनोरंजन ब्यापारी विधान सभा के सदस्य भी बन चुके हैं।  

अमृता बेरा 

कोलकता में जन्मी अमृता बेरा कई वर्षों से दिल्ली में रहती हैं। वह हिंदी अंग्रेजी और बांग्ला भाषा में अनुवाद करती हैं। उनके किये कहानियों, कविताओं और लेखों के अनुवाद विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। अनुवाद कार्य के लिए उन्हें विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। 

वैली ऑफ वर्डस पुरस्कार

वैली ऑफ वर्डस पुरस्कार 2017 से वैली ऑफ़ वर्ड्स  (Valley of words) | शब्दावली (Shabdavali) द्वारा दिया जाता रहा है। यह वर्षिक रूप से दिया जाने वाला पुरस्कार है जो कि अंग्रेजी और हिंदी की रचनाओं को विभिन्न श्रेणियों में दिया जाता है। गल्प, कथेर, अनुवाद में हिंदी और अंग्रेजी की रचनाओं को पुरस्कृत किया जाता है। इसके अतिरिक्त बाल और किशोर साहित्य की रचनाओं को भी पुरस्कृत किया जाता है। 

पुरस्कार के विजेताओं को देहरादून में आयोजित होने वाले वैली ऑफ वर्डस साहित्य महोत्सव में पुरस्कृत किया जाता है। 


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल