नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

नीलेश रघुवंशी को हिंदी गल्प के लिए वैली ऑफ वर्डस 2023 का पुरस्कार

 

नीलेश रघुवंशी को हिंदी गल्प के लिए वैली ऑफ वर्डस 2023 का पुरस्कार



वर्ष 2023 के वैली ऑफ वर्डस पुरस्कार की घोषणा वैली ऑफ वर्डस शब्दावली द्वारा की जा चुकी है। हिंदी और अंग्रेजी के सर्वश्रेष्ठ कार्य को सम्मानित करने के लिए दिए जाने वाले इस पुरस्कार की घोषणा सितंबर के आखिर में की गई। 

हिंदी गल्प की श्रेणी में कवयित्री और लेखिका नीलेश रघुवंशी के उपन्यास शहर से दस किलोमीटर बाहर को वैली ऑफ वर्डस 2023 का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। 

नीलेश रघुवंशी को हिंदी गल्प के लिए वैली ऑफ वर्डस 2023 का पुरस्कार



राजकमल प्रकाशन से 2022 में प्रकाशित नीलेश रघुवंशी का यह उपन्यास शहर से बाहर की उस दुनिया से पाठक का परिचय करवाती है जो कि शहर के नजदीक होते हुए भी शहरी सभ्यता से अछूती है। भोपाल की पृष्ठभूमि में बसाई गई इस उपन्यास की कथा एक ऐसे व्यक्ति की है जिसे साइकिल से प्यार है और जो साइकिल मे सवार हो इस बाहरी दुनिया, वहाँ के लोगों, वहाँ की संस्कृति से दो चार होता है। इस संस्कृति से आए लोगों के साथ शहर कैसे बर्ताव करता है और यह संस्कृति शहरी संस्कृति से किस तरह भिन्न है यह चीज उपन्यास झलकाती है।

नीलेश के इस उपन्यास का चुनाव पाँच उपन्यासों की शॉर्ट लिस्ट से हुआ था। शॉर्ट लिस्ट में मौजूद अन्य रचनाएँ चंदन पांडेय की कीर्तिगान, अशोक कुमार पांडे की लप्पूझन्ना , शीला रोहिकर की पल्लीपार और व्यास मिश्रा की कौन तार से बीनी चदरिया थीं।

नीलेश रघुवंशी


नीलेश रघुवंशी का जन्म 1969 में मध्यप्रदेश के गंज बसौदा कस्बे में हुआ। वे भोपाल के दूरदर्शन केंद्र में कार्यरत हैं। उनका पहला उपन्यास एक कस्बे के नोट्स था जो कि 2012 में प्रकाशित हुआ था और प्रकाशन के बाद ही चर्चित हुआ था। वह मूलतः कवयित्री हैं और उनकी कविताओं का कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। कविता और उपन्यास के अतिरिक्त उन्होंने बच्चों के नाटक और टेलीफिल्मों की पटकथा भी लिखी है।  ‘भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार’, ‘आर्य स्मृति साहित्य सम्मान’, ‘दुष्यंत कुमार स्मृति सम्मान’, ‘केदार सम्मान’, ‘शीला स्मृति पुरस्कार’, ‘भारतीय भाषा परिषद’ कोलकाता का युवा लेखन पुरस्कार, ‘स्पंदन कृति पुरस्कार’, ‘प्रेमचंद स्मृति सम्मान’, ‘शैलप्रिया स्मृति सम्मान’ आदि पुरस्कारों से सम्मानि‍त किया जा चुका है।


वैली ऑफ वर्डस पुरस्कार

वैली ऑफ वर्डस पुरस्कार 2017 से वैली ऑफ़ वर्ड्स  (Valley of words) | शब्दावली (Shabdavali) द्वारा दिया जाता रहा है। यह वर्षिक रूप से दिया जाने वाला पुरस्कार है जो कि अंग्रेजी और हिंदी की रचनाओं को विभिन्न श्रेणियों में दिया जाता है। गल्प, कथेर, अनुवाद में हिंदी और अंग्रेजी की रचनाओं को पुरस्कृत किया जाता है। इसके अतिरिक्त बाल और किशोर साहित्य की रचनाओं को भी पुरस्कृत किया जाता है। 

पुरस्कार के विजेताओं को देहरादून में आयोजित होने वाले वैली ऑफ वर्डस साहित्य महोत्सव में पुरस्कृत किया जाता है। 
 




FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल