नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

जे सी बी प्राइज़ 2022 की लॉन्ग लिस्ट हुई जारी

 

जे सी बी प्राइज़ 2022 की लॉन्ग लिस्ट हुई जारी

वर्ष  2022 के जेसीबी प्राइज़ फॉर लिटेरेचर (JCB Prize for Literature) की लॉन्ग लिस्ट 3 सितंबर 2022 को जारी कर दी गयी। इस वर्ष 16 राज्यों से मूल रूप से 8 भाषाओं में लिखी रचनाएँ इस पुरस्कार के लिए शामिल हुई थीं। लॉन्ग लिस्ट में शामिल 10 पुस्तकों में से 6 पुस्तकें ऐसी हैं जो कि अन्य भारतीय भाषाओं से अंग्रेजी में अनूदित की गई हैं। अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज़ विजेता गीतांजलि श्री के उपन्यास रेत समाधि के अनुवाद ने भी इस सूची में अपनी जगह बनाई है।  

इन पुस्तकों में से इस लॉन्ग लिस्ट के लिए एक पाँच सदस्यीय समिति द्वारा किया गया। इस समिति में ए एस पन्नीरसेलवन (A S Panneerselvan) (पत्रकार और संपादक), अमिताभ  बागची (Amitabh Bagchi) (लेखक), डॉ जे देविका (Dr J Devika) (अकादमिक और इतिहासकार), जेनिस पेरियट (Janice Pariat) (लेखिका), राखी बालाराम (लेखिका और अकादमिक) शामिल हैं। 


जे सी बी प्राइज़ 2022 के लिए लॉन्ग लिस्ट में शामिल पुस्तकें निम्न हैं


जे सी बी प्राइज़ 2022 की शॉर्ट लिस्ट अक्टूबर 2022 में घोषणा की जाएगी। 


जे सी बी पुरस्कार

 वर्ष 2018 से शुरू हुआ जे सी बी प्राइज़ फॉर लिटरेचर हर वर्ष भारतीय लेखक द्वारा लिखी गयी एक उत्कृष्ट रचना को दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिये अंग्रेजी में लिखी गयी या अंग्रेजी में अनूदित रचनाएँ ही मान्य होती हैं।

जे सी बी पुरस्कार के विजेता को 25 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। वहीं अगर पुरस्कार जीतने वाली पुस्तक एक अनुवाद है तो अनुवादक को अलग से 10 लाख रुपये की इनाम राशि दी जाती है। शॉर्ट लिस्ट में शामिल अन्य पुस्तकों को एक एक लाख रुपये की सम्मान राशि दी जायेगी और अगर शॉर्ट लिस्ट में अनुवाद शमिल है तो अनुवादक को पचास हजार रुपये की सम्मान राशि से सम्मानित किया जाता है।


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल