नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

2022 स्टेला प्राइज़ की लॉन्गलिस्ट हुई जारी


2022 स्टेला प्राइज़ की लॉन्गलिस्ट हुई जारी | 2022 Stella Prize Longlist Announced


वर्ष 2022 के स्टेला प्राइज़ (2022 Stella  Prize)  के लिए नामांकित रचनाओं की लॉन्गलिस्ट घोषित कर दी गई है। यह घोषणा 21 फरवरी 2022 को एक विशेष समारोह में इस वर्ष की चयन समिति की मौजूदगी में गई। इस समारोह के दौरान चयन समिति की अध्यक्षा मेलिसा लुकशेंको (Melissa Lucashenko) और अन्य सदस्यों डेकलन फ्राई (Declan Fry), केट केनेडी (Cate Kennedy), सीसोंक मिसमैंग (Sisonke Mismang) और ओलिवर रीज़न (Oliver Reeson) ने  इस वर्ष के लिए नामांकित रचनाओं की थीम, उनके विचारों और उनकी कहानियों के ऊपर विचार विमर्श भी किया। 

वर्ष 2022 के स्टेला प्राइज़ के लिए लॉन्गलिस्ट हुई कृतियों में इस बार काफी विवधता देखने को मिली। इस  बार की सूची में उपन्यास, कहानियाँ, संस्मरण, सामाजिक इतिहास, एक बड़ा निम्बन्ध, एक ग्राफिक नॉवेल और पहली बार कविता संकलन भी शामिल हैं। पुरस्कार के लिए आई 2022 पुस्तकों में से 12 पुस्तकों का चुनाव किया गया है। इन 12 पुस्तकों में से 7 पुस्तकें ऐसी हैं जो लेखिकाओं की पहली कृति है। 

वर्ष 2022 के स्टेला पुरस्कार की लॉन्गलिस्ट निम्न है


ज्ञात हो स्टेला प्राइज़ 2022  (2022 Stella Prize) के शॉर्टलिस्ट की घोषणा गुरुवार, 31 मार्च 2022 को की जाएगी और इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 को की जाएगी। 

क्या है स्टेला पुरस्कार

बताते चलें स्टेला प्राइज़ (Stella  Prize) एक वार्षिक पुरस्कार है जो कि हर साल ऑस्ट्रेलियाई स्त्री लेखन के लिए दिया जाता रहा है। वर्ष 2013 से शुरू हुये इस  पुरस्कार में विजेता को 50000 डॉलर (लगभग 38 लाख रुपये) की सम्मान राशि से सम्मानित किया जाता है। हर साल यह पुरस्कार किसी स्त्री द्वारा लिखी ऐसी कृति को दिया जाता है जो कि मौलिक हो, बेहतरीन हो और पठनीय हो। इस पुरस्कार में शामिल होने के लिए विधा की कोई बाध्यता नहीं है। 



FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल