नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

थ्रिल वर्ल्ड प्रकाशन की किताबों का प्री ऑर्डर हुआ शुरू

थ्रिलवर्ल्ड प्रकाशन द्वारा तीन पुस्तकों के प्री ऑर्डर की घोषणा आज की गयी। यह तीनों ही उपन्यास हैं। इन तीन पुस्तकों में दो उपन्यास संतोष पाठक के हैं और एक उपन्यास लेखक अजिंक्य शर्मा का है। बताते चले अजिंक्य शर्मा हाल ही में अमेज़न द्वारा आयोजित किंडल पेन टू पब्लिश प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे थे। इस प्रतियोगिता में उन्हे उनके उपन्यास ब्रेकिंग न्यूज: वहशी कातिल के लिए एक लाख रुपये की ईनाम राशि से सम्मानित किया गया था।  

थ्रिल वर्ल्ड द्वारा जिन पुस्तकों का प्री ऑर्डर शुरू किया गया है वह निम्न हैं:


पार्टी स्टार्टेड नाऊ 

पार्टी स्टार्टेड नाऊ लेखक अजिंक्य शर्मा का स्लैशर उपन्यास है। यह उपन्यास अब तक केवल किंडल फॉर्मैट में ही उपलब्ध है जिस कारण पेपरबैक में पढ़ने वाले पाठक इससे महरूम थे। अब इस उपन्यास का पेपरबैक संस्करण भी आया जिससे वह पाठक भी इसे पढ़ पाएंगे जो कि अब तक इसे नहीं पढ़ पाए थे। 

किताब परिचय

छिप जाओ...क्योंकि मौत आ रही है!

दिल्ली से एक छोटे से शहर में रहने आई अविका ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी 'नॉन-हैपनिंग' जिन्दगी में अचानक ऐसा तूफान आ जायेगा, जिसके बारे में वो सपने में भी नहीं सोच सकती थी.

21 साल पहले हुई हत्याओं की रहस्यमयी वारदात और उन्हें अंजाम देने वाले उस रहस्यमयी हत्यारे के प्रति वहां के युवाओं में क्रेज से अविका को लगने लगा, जैसे वो अचानक किसी रहस्यलोक में आ गयी हो.

और फिर शुरू हुआ हत्याओं का दिल दहला देने वाला सिलसिला...

पृष्ठ संख्या: 207 | एम आर पी: 200 |  प्री ऑर्डर कीमत: 175


यह भी पढ़ें: अजिंक्य शर्मा के उपन्यास पार्टी स्टार्टेड नाऊ की समीक्षा


अंधेर नगरी 

अंधेर नगरी लेखक संतोष पाठक द्वारा लिखा हुआ एक थ्रिलर उपन्यास है। यह अश्विन पंडित शृंखला का चौथा उपन्यास है। 

किताब परिचय

अंधेर नगरी, एक ऐसा आइलैंड जो समुद्र के ‘कॉमन हेरीटेज़ ऑफ़ मैनकाइंड’ में स्थित था, जिसका मतलब ये बनता था कि वह समूचे विश्व की समुद्री सीमा से एकदम परे, जहां दुनियां का कोई भी कानून लागू नहीं होता था, स्थित था। कहने को वह एक टूरिस्ट प्लेस था मगर भारतीय इंटेलिजेंट ब्यूरो की इंवेस्टिगेशन बताती थी कि अंधेर नगरी पाकिस्तानी सरकार की एक ऐसी घटिया हरकत थी, जो कि आने वाले दिनों में भारत के लिए, खासतौर से मुंबई के लिए सिरदर्द साबित हो सकती थी। मगर विडम्बना ये थी कि आइलैंड के खिलाफ कोई कदम उठा पाना भारत सरकार के लिए संभव नहीं था।

पृष्ठ संख्या: 318 | एमआरपी: 240 | प्रीऑर्डर कीमत: 200


द वाचमैन : मर्डर ऑन द डाइनैमिक रेज़िडन्सी 

मर्डर ऑन द डाइनैमिक रेजिडेंसी लेखक संतोष पाठक के वाचमैन शृंखला का तीसरा उपन्यास है। 

किताब परिचय

डाईनैमिक रेजिडेंसी, यानि चलती-फिरती रिहाईश। 120 लग्जरी अपार्टमेंट्स वाली उस रेजिडेंसी का निर्माण एक बड़े और आधुनिक शिप पर किया गया था जो कि हर तरह की सुख सुविधाओं से लैस था। और ऐसे अफलातूनी शिप के निर्माण में जो अंधाधुंध पैसा लगा था उसे खर्च किया था देश के जाने-माने दस धनकुबेरों ने, जिनके पास अकूत संपत्ति थी। 

25 दिसम्बर 2021 को डाईनैमिक रेजिडेंसी मुंबई बंदरगाह से समुद्री सफर पर रवाना हुआ, इरादा न्यू इयर का जश्न बीच समुद्र में सेलिब्रेट करने का था। मगर तभी जैसे पकी पकाई खीर में मक्खी पड़ गई। एक ऐसा खत सामने आया जिसमें उस शिप पर सवार चालीस लोगों में से अठारह को जान से मार देने की धमकी दी गई थी। 

फिर क्या था एक के बाद एक लाशें गिरनी शुरू हो गईं, ऐसे लोग मारे जाने लगे जिनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। घटनाएँ ऐसी कि एक वारदात का दूसरे के साथ कोई संबंध नहीं दिखाई दे रहा था। किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि जो हो रहा है वह क्यों हो रहा है, क्योंकि प्रत्यक्षतः वैसा कुछ घटित होने की कोई वजह नहीं थी।

पृष्ठ संख्या: 307 | एमआरपी:  240 | प्री ऑर्डर रेट: 200


*****

अगर ऊपर दी गयी पुस्तकों में से एक या दो पुस्तकें मँगवाते हैं तो आपको प्री ऑर्डर कीमत पर ही इन्हें ऑर्डर करना पड़ेगा। लेकिन अगर आप तीनों पुस्तकों को एक साथ मँगवाते हैं तो आपको यह तीनों पुस्तकें मात्र 480 रुपये में डिलीवर कर दी जाएंगी।

इन तीनों पुस्तकों को आप  31 अक्टूबर 2021 तक प्री ऑर्डर कर सकते हैं। पुस्तकों की डिसपैच की सम्भावित तारीख 15 नवम्बर 2021 है। 

आप अपने ऑर्डर 9598434828 पर गूगल पे/फोन पे/पेटीएम करके पेमेंट का स्क्रीनशॉट और अपना एड्रेस प्रकाशक को साझा कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें

FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल