नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

वर्ष 2022 के पेट्रोना अवॉर्ड की हुई घोषणा


अंग्रेजी में अनूदित स्कैंडिनेवियाई अपराध साहित्य के लिए दिये जाने वाले पेट्रोना पुरस्कार के वर्ष 2022 के विजेता की घोषणा की जा चुकी है। यह घोषणा दिसम्बर 8 2022  को की गई। 


मारिया अडोल्फ़सन

वर्ष 2022 का पेट्रोना अवॉर्ड मारिया अडोल्फ़सन (Maria Adolfson) को उनके उनके स्वीडिश से अंग्रेजी में अनूदित उपन्यास फैटल आइल्ज (Fatal Isles) के लिए प्रदान किया गया है। लेखिका की प्रसिद्ध डॉगरलैंड शृंखला के प्रथम उपन्यास फेलस्टेग का यह अंग्रेजी अनुवाद है।  इस उपन्यास को एगनेस ब्रूमे (Agnes Broomé) द्वारा स्वीडिश से अंग्रेजी में अनूदित किया गया था। 

एगनेस ब्रूमे

लेखिका को पुरस्कार के तौर पर एक ट्रोफी प्रदान की जाएगी। वहीं लेखिका और अनुवादिका दोनों को सम्मान राशि भी प्रदान की जाएगी। 

बताते चलें वर्ष 2022 के लिए आयी प्रविष्टियों की गुणवत्ता इतनी अच्छी थी कि इस बार पहली बार पुरस्कार प्रदान करने वाली समिति द्वारा एक दीर्घसूची (लॉन्ग लिस्ट) जारी की गई थी। इस लॉन्गलिस्ट में 12 उपन्यास शामिल थे जिनमें से नवंबर 16 को 6 उपन्यासों की शॉर्ट लिस्ट जारी गई थी। इन छः उपन्यासों की सूची में से निर्णायक मण्डल द्वारा मारिया के उपन्यास को विजेता घोषित किया गया है। 


कौन हैं मारिया अडोल्फ़सन (Maria Adolfson)

1958  में जन्मी मारिया  अडोल्फ़सन (Maria Adolfson) स्टॉकहोम स्वीडिन की नागरिक हैं जो कि पूर्णकालिक लेखन कार्य कर रही हैं। वह स्वीडिश रहस्यकथा की दुनिया में एक जाना माना नाम है। उनकी डॉगरहेड शृंखला वहाँ के बेस्ट सेलर शृंखलाओं में से एक हैं। उनकी इस शृंखला को अभी तक 19 भाषाओं में अनूदित किया जा चुका है और खाली स्वीडन में इसकी 325000 से ऊपर प्रतियाँ बिक चुकी हैं। 


पेट्रोना अवॉर्ड

वर्ष 2013 से हर वर्ष पेट्रोना पुरस्कार के माध्यम से स्कैंडिनेवियाई अपराध साहित्य के उपन्यासों में से सर्वश्रेष्ठ उपन्यास का चुनाव कर उसे पेट्रोना अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता रहा है। पुरस्कार के विजेता को ट्रॉफी प्रदान की जाती है। वहीं लेखक और अनुवादक को सम्मान राशि भी प्रदान की जाती है। 

इस पुरस्कार का नाम ब्रिटिश संपादक मैक्सीन क्लार्क, जिनका स्कैंडिनेवियाई अपराध साहित्य के प्रचार प्रसार में अभूतपूर्व योगदान रहा था, के ब्लॉग के नाम पर रखा गया है। मैक्सीन क्लार्क के गुजरने के बाद उनकी याद में इस पुरस्कार को दिया जाने लगा था। पुरस्कार के लिए यू के में पुरस्कार वितरण वर्ष से एक वर्ष पूर्व प्रकाशित अंग्रेजी में अनूदित हर वो अपराध उपन्यास मान्य होता है जिसे स्कैंडिनेवियाई लेखक द्वारा लिखा गया हो या उपन्यास स्कैंडिनेवियाई देश में बसाया गया हो। 


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल