नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

नीयो मार्श अवार्ड्स 2022 की हुई घोषणा

नीयो मार्श अवार्ड्स 2022 की हुई घोषणा

 न्यू जीलैंड में अपराध कथा के लिए दिए जाने वाले नीयो मार्श अवार्ड्स (Ngaio Marsh Awards) 2022 की घोषणा की जा चुकी है। यह घोषणा 15 सितंबर 2022 को वर्ड क्राइस्टचर्च द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान की गई। 

वर्ष 2022 नीयो मार्श पुरस्कार के लिये ऐतिहासिक रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह पहली बार हुआ है जब दोनों श्रेणियों में दिए जाने वाला पुरस्कार एक ही पुस्तक को दिया जा रहा है। वर्ष 2022 में सर्वश्रेष्ठ प्रथम उपन्यास (For Best First Novel) और सर्वश्रेष्ठ उपन्यास (For Best Novel) का पुरस्कार जैकलीन बबलिट्ज़ (Jacqueline Bublitz) के उपन्यास बिफोर यू नियू माई नेम (Before You Knew My Name) को दिए जाने की घोषणा की है। 

नीयो मार्श अवार्ड्स 2022 की हुई घोषणा

जैकलीन बबलिट्ज़ (Jacqueline Bublitz) का उपन्यास बिफोर यू नियू माई नेम (Before You Knew My Name) दो युवतियों एलिस ली (Alice Lee) और रूबी जोन्स (Ruby Jones) की कहानी है। यह दोनों ही युवतियाँ अपनी किस्मत चमकाने न्यू यॉर्क आई थीं। दोनों अंजान थीं लेकिन फिर रूबी को एलिस की लाश हडसन नदी के किनारे मिलती है। इसके पश्चात दोनों ही युवतियों के बीच जुड़ाव पैदा हो जाता है। जहाँ एक तरफ एलिस को लगता है कि रूबी ही उसकी मृत्यु के राज को उजागर कर सकती है वहीं रूबी को भी लगता है कि एलिस को वो तब तक अपने जहन से नहीं निकाल पाएगी जब तक कि वो एलिस को वह अंत नहीं दे पाती जिसकी वह हकदार थी। 

उपन्यास के विषय में अंतरराष्ट्रीय  निर्णायक दल ने कहा:

यह ऐसी सुंदर कहानी है जिससे दिल पसीज जाता है। इसकी लेखन शैली सुशोभित है और यह अपराध-कथा का दायरा बढ़ाता है। बबलिट्ज़ ने एक ऐसी मोहने वाली कथा पाठकों को देती हैं जिसमें चरित्रों को बाखूबी चित्रण किया है। एलिस और रूबी अद्भुत किरदार हैं। यह एक त्रासदी जरूर है लेकिन लेखिका ने इसे सहानुभूतिपूर्वक दर्शाया है जो कि पीड़ित को एक साधन और आवाज प्रदान करता है। 

पुरस्कार के संस्थापक क्रैग सिस्टरसन (Craig Sisterson) द्वारा जैकलीन बबलिट्ज़ की इस जीत को एक उल्लेखनीय उपलब्धि बताया गया विशेषकर तब जब पुस्तकों में कई अच्छी कृतियाँ शामिल थीं। 

नीयो मार्श अवार्ड्स (Ngaio Marsh Awards) के अंतरराष्ट्रीय  निर्णायक दल में औस्ट्रेलिया, न्यू जीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, और यूनाइटेड स्टेट्स के अग्रणी अपराध कथा आलोचक, लेखक और संपादक शामिल थे। 

जैकलीन बबलिट्ज़ (Jacqueline Bublitz) को विजेता के तौर पर दो ट्रॉफी, नीयो मार्श पुरस्कार के पार्टनर वर्ड क्राइस्टचर्च की तरफ 1000 डॉलर और नीयो मार्श पुरस्कार की तरफ से नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।  


नीयो मार्श पुरस्कार (Ngaio Marsh Awards)

वर्ष 2010 में शुरू हुए नीयो मार्श पुरस्कार न्यू जीलैंड में प्रकाशित अपराध कथाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जाते रहे हैं। इन पुरस्कारों की शुरुआत वकील से पत्रकार बने क्रेग सिस्टरसन द्वारा की गई थी। पुरस्कारों को न्यू जीलैंड की प्रसिद्ध अपराध कथा लेखिका नीयो मार्श के नाम पर प्रदान किया जाता रहा है। पुरस्कार विजेताओं को एक प्लाक और नगद राशि प्रदान की जाती है। 


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल