नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

अमर उजाला शब्द सम्मान 2022 की हुई घोषणा

अमर उजाला शब्द सम्मान 2022 की हुई घोषणा


वर्ष 2022 के अमर उजाला शब्द सम्मानों  (Shabd Samman) की घोषणा की जा चुकी है। यह घोषणा 9 जुलाई 2022 को की गई। ज्ञात हो कि हर वर्ष समाचार पत्र अमर उजाला (Amar Ujala) के अमर उजाला फाउंडेशन (Amar Ujala Foundation) द्वारा श्रेष्ठ सृजन को रेखांकित करने के लिए रचनाकारों को शब्द सम्मान से सम्मानित किया जाता है। यह सम्मान आकाशदीप सम्मान (Aakashdeep Samman) और श्रेष्ठ कृति सम्मान (Shreshth Kriti Samman) के रूप में दिए जाते हैं। 


आकाशदीप सम्मान

आकाशदीप सम्मान (Aakashdeep Samman) के चलते फाउंडेशन द्वारा दो रचनाकारों को सम्मानित किया जाता है। इन रचनाकारों में से एक को हिंदी भाषा में और एक को हिंदी से इतर किसी भारतीय भाषा में सतत और विशिष्ट कार्य को करने के लिए सम्मानित किया जाता है। विजेताओं को पाँच-पाँच लाख रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र और गंगा की प्रतिमा सम्मान स्वरूप दी जाती है।  

इस वर्ष अमर उजाला का सर्वोच्च शब्द सम्मान 'आकाशदीप' हिंदी में प्रख्यात कथाकार शेखर जोशी (Shekhar Joshi) और हिंदीतर भाषाओं में उड़िया की विख्यात रचनाकार प्रतिभा राय  (Pratibha Rai) को दिया जाएगा। 

इससे पूर्व हिंदी के साथ कन्नड़, मराठी, तथा बांग्ला भाषा के रचनाकारों को प्रदान किया जा चुका है। 

श्रेष्ठ कृति सम्मान 


कोरोना के चलते वर्ष 2022 के शब्द सम्मनों के लिए वर्ष 2020-21 में प्रकाशित हिंदी की श्रेष्ठ कृतियों को विचारार्थ लिया गया था। इन सम्मनों के विजेताओं को एक-एक लाख रुपय, प्रशस्ति पत्र और गंगा प्रतिमा सम्मान स्वरूप दी जाएगी। 

वर्ष 2022 के श्रेष्ठ कृति सम्मान इस प्रकार हैं:

छाप: कविता वर्ग में पूनम वासम के संग्रह ‘मछलियाँ गाएँगी एक दिन पंडुम गीत’ को, कथेतर वर्ग में सुधीर चंद्र की कृति ‘भूपेन खक्खर... एक अंतरंग संस्मरण’ तथा कथा वर्ग में चंदन पाण्डेय की किताब वैधानिक गल्प को यह सम्मान दिया जाएगा। 

थाप (किसी रचनाकार की पहली पुस्तक को दिया जाने वाला पुरस्कार): अणुशक्ति सिंह की कृति शर्मिष्ठा को यह पुरस्कार दिया जाएगा। 

भाषा-बंधु (भारतीय भाषाओं में अनुवाद): नादिया मुराद की अंग्रेजी कृति द लास्ट गर्ल के इसी नाम से हुए हिंदी अनुवाद के लिए आशुतोष गर्ग को यह पुरस्कार दिया जाएगा। 

पुरस्कृत कृतियों का चुनाव एक चयन समिति द्वारा किया गया जिसमें निम्न लोग शामिल थे:
विश्वनाथ प्रदास तिवारी (आलोचक), लीलाधर जगूड़ी (कवि), पंकज बिष्ट (कथाकार,उपन्यासकार ), मैत्रेयी पुष्पा (साहित्यकार), सूरज प्रकाश (लेखक अनुवादक) 



FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल