नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

सीडब्ल्यूसी एक्सिलेन्स अवार्ड्स 2022 की हुई घोषणा

 


क्राइम राइटर्स ऑफ कनाडा (Crime Writers of Canada) द्वारा वार्षिक तौर पर दिए जाने वाले क्राइम राइटर्स ऑफ कनाडा अवार्ड्स ऑफ एक्सिलेंस के लिए वर्ष 2022 के विजेताओं की घोषणा की जा चुकी है। यह घोषणा 26 मई  2022 को की गई। यह पुरस्कार पुरस्कार वर्ष से एक वर्ष पूर्व कनाडा में प्रकाशित अपराध साहित्य की सर्वश्रेष्ठ कृतियों को दिये जाते हैं। 


बताते चले वार्षिक तौर पर दिए जाने वाले यह पुरस्कार केवल रहस्यकथाओं के लिए ही नहीं बल्कि अपराध साहित्य के लिए दिया जाता है। इस शैली में शामिल पुस्तकों में अपराधकथाएँ, जासूसी कथाएँ, गुप्तचरी के उपन्यास, रहस्यकथाएँ, सस्पेंस कथाएँ और रोमांचकथाएँ तो शामिल होती ही हैं लेकिन अपराध से जुड़े अन्य गल्प और अपराध से जुड़े कथेतर साहित्य भी इसमें शामिल होते हैं।  यह पुरस्कार 10 से ऊपर श्रेणियों के लिए दिए जाते हैं।

 

वर्ष 2022 सीडब्ल्यूसी एक्सिलेन्स अवार्ड्स के लिए अलग अलग श्रेणियों में विजेता निम्न हैं:

सर्वश्रेष्ठ अपराध उपन्यास (Best Crime Novel)

सर्वश्रेष्ठ अपराध उपन्यास (Best Crime Novel) जैसे नाम से ही ज्ञात होता है कि यह पुरस्कार वर्ष से एक वर्ष पूर्व प्रकाशित सर्वश्रेष्ठ अपराध उपन्यास (क्राइम नॉवेल) के लिए दिया जाता है। पुरस्कार के लिए वही रचना मान्य है जो कि कम से कम 50000 शब्दों की होगी। पुरस्कार विजेता को 1000 डॉलर की धनराशि प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार रेकुटेन कोबो (Rakuten Kobo) द्वारा प्रायोजित है। 

वर्ष 2022 का सर्वश्रेष्ठ अपराध उपन्यास (Best Crime Novel) पुरस्कार डीट्रिक कालटियस (Dietrich Kalteis) को उनके उपन्यास अण्डर एन आउटलॉ मून (Under an Outlaw Moon)  के लिए दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ प्रथम अपराध साहित्य उपन्यास (Best Crime First Novel)

सर्वश्रेष्ठ प्रथम अपराध साहित्य उपन्यास (Best Crime First Novel) जैसे नाम से ही ज्ञात होता है कि यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ उपन्यास लिखने वाले ऐसे लेखक को दिया जाता है जिसका पहला अपराध साहित्य उपन्यास पुरस्कार वर्ष से एक वर्ष पूर्व प्रकाशित हुआ है। पुरस्कार के लिए वही रचना मान्य होगी जिसकी शब्द संख्या कम से कम 50000 शब्द होगी। पुरस्कार के विजेता को 500 डॉलर की सम्मान राशि प्रदान की जाती है जो कि राइटर्स फर्स्ट (Writers First) द्वारा प्रायोजित है। 

वर्ष 2022 का  सर्वश्रेष्ठ प्रथम अपराध साहित्य उपन्यास (Best Crime First Novel) पुरस्कार एशले ऑडरेन (Ashley Audrain) के उपन्यास द पुश (The Push) को प्रदान किया गया। 

द हु डन इट अवॉर्ड (The Whodunit Award)

द हु डन इट अवॉर्ड (The Whodunit Award ) ऐसी सर्वश्रेष्ठ रचना को दिया जाता है जो कि पारंपरिक रहस्यकथा के ढर्रे पर लिखी गई होती है। इस पुरस्कार के लिए वही रचना मान्य होती है जो कि पुरस्कार वर्ष से एक वर्ष पहले प्रकाशित हुई हो और उसमें कम से कम 50000 शब्द हों। यह पुरस्कार जेन डो (Jane Doe) द्वारा प्रायोजित है और पुरस्कार के विजेता को 500 डॉलर की सम्मान राशि प्रदान की जाती है। 

वर्ष 2022 का द हु डन इट अवॉर्ड (The Whodunit Award ) कैन्डास  जेन डोर्सी (Candas Jane Dorsey) को उनके उपन्यास व्हाट्स द मैटर विद मैरी जेन? (What’s the Matter with Mary Jane?) के लिए प्रदान किया गया। 


द हॉवर्ड एंगल अवॉर्ड (The Howard Engel Award) 

द हॉवर्ड एंगल अवॉर्ड (The Howard Engel Award) कम से कम 50000 शब्द लंबी उस रचना को दिया जाता है जो कि पुरस्कार वर्ष से एक वर्ष पहले प्रकाशित हुई हो और जिसका घटनाक्रम कनाडा में घटित हो रहा हो। यह पुरस्कार एंगल परिवार (The Engel Family) द्वारा प्रायोजित है और विजेता को 500 डॉलर की सम्मान राशि से इस पुरस्कार के तहत सम्मानित किया जाता है। 

वर्ष 2022 का द हॉवर्ड एंगल अवॉर्ड (The Howard Engel Award) सी एस पोर्टर (C. S. Porter) को उनके उपन्यास बिनीथ हर स्किन (Beneath Her Skin) के लिए दिया गया। 


सर्वश्रेष्ठ अपराध लघु-उपन्यास (Best Crime Novella)

सर्वश्रेष्ठ अपराध लघु-उपन्यास (Best Crime Novella) पुरस्कार वर्ष से एक वर्ष पहले प्रकाशित उस सर्वश्रेष्ठ रचना को दी जाती है जो कि अपराध कथा की श्रेणी में आती है और 8001 शब्द से लेकर 49999 शब्द तक लंबी होती है। इसके अलावा यह लघु-उपन्यास एक पारंपरिक प्रकाशक द्वारा प्रकाशित होना चाहिए या किसी पत्रिका में प्रकाशित हुआ होंआ चाहिए। अगर लघु उपन्यास स्वयं प्रकाशित किया गया है तो वह कनाडा में दुकानदारों या ऑनलाइन अमेज़न या दूसरे ऑनलाइन विक्रेता के पास मौजूद होना चाहिए। यह पुरस्कार मिस्ट्री मैगजीन (Mystery Magazine) द्वारा प्रायोजित है और विजेता तो 200 डॉलर की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। 

वर्ष 2022 का सर्वश्रेष्ठ अपराध लघु-उपन्यास (Best Crime Novella) पुरस्कार वेयन नेग (Wayne Ng) को उनके लघु-उपन्यास लेटर्स फ्रॉम जॉनी (Letters From Johnny) के लिए प्रदान किया गया। 


सर्वश्रेष्ठ अपराधकथा (Best Crime Short Story)

सर्वश्रेष्ठ अपराधकथा (Best Crime Short Story) पुरस्कार वर्ष से एक वर्ष पहले उस सर्वश्रेष्ठ रचना को दी जाती है जो कि अपराध कथा की श्रेणी में आती है और अधिकतम 8000 शब्दों की होती है। इस पुरस्कार के लिए वही रचनाएँ मान्य है जो कि पारंपरिक प्रकाशक द्वारा या मान्य पत्रिका द्वारा प्रकाशित की गई है। यह पुरस्कार भी मिस्ट्री मैगजीन द्वारा प्रायोजित और पुरस्कार के विजेता को 300 डॉलर का पुरस्कार प्रायोजक द्वारा दिया जाता है। 

वर्ष 2022 का सर्वश्रेष्ठ अपराधकथा (Best Crime Short Story) पुरस्कार ऐलिजाबेथ एलवुड (Elizabeth Elwood) को एलेरी क्वीन मिस्ट्री मैगजीन (Ellery Queen Mystery Magazine) में प्रकाशित उनकी कहानी नंबर10 मार्लबोरो प्लेस (Number 10 Marlborough Place) के लिए दिया गया। 


सर्वश्रेष्ठ फ्रेंच अपराध साहित्य (Best French Crime Book) 

सर्वश्रेष्ठ फ्रेंच अपराध साहित्य (Best French Crime Book) के लिए कथेतर और गल्प दोनों ही तरह का अपराध साहित्य मान्य होता है। यह अपराध साहित्य पुरस्कार वर्ष से एक वर्ष पहले प्रकाशित होना चाहिए।

वर्ष 2022 का  सर्वश्रेष्ठ फ्रेंच अपराध साहित्य (Best French Crime Book)  पैट्रिक सेनेकल (Patrick Senécal) को  फ़्लोटस (Flots) के लिए प्रदान किया गया। 


सर्वश्रेष्ठ किशोर अपराध साहित्य (Best Juvenile or YA Crime Book)

सर्वश्रेष्ठ किशोर अपराध साहित्य (Best Juvenile or YA Crime Book) पुरस्कार वर्ष से एक वर्ष पूर्व प्रकाशित सर्वश्रेष्ठ  किशोर अपराध साहित्य (कथेतर और गल्प) को प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार शाफ़्टसबरी द्वारा प्रायोजित है और पुरस्कार के विजेता को 500 डॉलर की सम्मान राशि प्रदान की जाती है। 

वर्ष 2022 का सर्वश्रेष्ठ किशोर अपराध साहित्य (Best Juvenile or YA Crime Book) केविन सैंडस (Kevin Sands) को द ट्रेटर्स ब्लेड , अलादीन (The Traitor's Blade, Aladdin) के लिए दिया गया। 


द ब्रास नकल्स अवॉर्ड (The Brass Knuckles Award)

द ब्रास नकल्स अवॉर्ड (The Brass Knuckles Award) पुरस्कार वर्ष से एक वर्ष पहले प्रकाशित अपराध से संबंधित सर्वश्रेष्ठ कथेतर पुस्तक को दिया जाता है। यह पुरस्कार सिम्पसन और वेललेनरीटर एल एलपी द्वारा प्रायोजित है। पुरस्कार के तहत विजेता को 300 डॉलर की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।

वर्ष 2022 का  द ब्रास नकल्स अवॉर्ड (The Brass Knuckles Award) नेट हेंडली (Nate Hendley) को उनकी किताब द बीटल बैंडिट (The Beatle Bandit) के लिए प्रदान किया गया। 


सर्वश्रेष्ठ अप्रकाशित पांडुलिपि (The Award for Best Unpublished) 

सर्वश्रेष्ठ अप्रकाशित पांडुलिपि के लिए दिए जाने वाला पुरस्कार जो कि किसी व्यक्ति को दिया जाता है जो कनाडा का रहने वाला है और जिसका अब तक कोई उपन्यास प्रकाशित नहीं हुआ है और उसके पास अपने अपराध उपन्यास की पूरी पांडुलिपि मौजूद है। यह पांडुलिपि 50000 शब्दों से लेकर 110000 शब्दों तक की हो सकती है। यह पुरस्कार ईसीडब्ल्यू प्रेस (ECW Press) द्वारा प्रायोजित है और विजेता को 500 डॉलर की धनराशि से सम्मानित किया जाता है। 

 वर्ष 2022 का सर्वश्रेष्ठ अप्रकाशित पांडुलिपि पुरस्कार  रिने लेनेन (Renee Lehnen) को एल्मिंगटन (Elmington) के लिए प्रदान किया गया। 


पुरस्कार वितरण का समारोह निम्न लिंक पर देखा जा सकता है:


सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। 



FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल