नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

लेफ्टी अवार्ड्स 2022 के विजेता हुए घोषित

 


वार्षिक तौर पर अंग्रेजी में किए जा रहे रहस्यकथा लेखन के क्षेत्र में लेफ्ट कोस्ट क्राइम द्वारा दिये जाने वाले 'लेफ्टी अवार्ड्स 2022' के विजेताओं की घोषणा की जा चुकी है। यह घोषणा 9 अप्रैल को 32 वें लेफ्ट कोस्ट क्राइम कन्वेन्शन में की गई और बेनक्वेट में विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 

वर्ष 2022 लेफ्टी अवार्ड्स के लिए वह पुस्तकें मान्य थीं जिनका प्रकाशन वर्ष 2021 में अमेरिका और कनाडा में ई बुक या प्रिन्ट फॉर्म में किया गया था। 

वर्ष 2022 में अलग अलग श्रेणी में लेफ्टी अवार्ड्स से पुरस्कृत विजेता निम्न हैं:


सर्वश्रेष्ठ हास्य रहस्यकथाएँ (Lefty for Best Humorous Mystery Novel)

 मैंगो, मैम्बो एंड मर्डर  (Mango, Mambo, and Murder)  - रेकल वी रेयस (Raquel V. Reyes) 


सर्वश्रेष्ठ एतिहासिक रहस्यकथा (Lefty for Best Historical Mystery Novel)

इस पुरस्कार के लिए वह किताबें मान्य होते हैं जिनके कथानक 1970 से पहले की दुनिया में आधारित होते हैं। 

क्लार्क एंड डिवीजन (Clark and Division) - नाओमी हिराहारा (Naomi Hirahara) 


सर्वश्रेष्ठ डेब्यू रहस्यकथा (Lefty for Best Debut Mystery Novel)

ऑल हर लिटल सीक्रिट्स (All Her Little Secrets) - वांडा एम मोरिस (Wanda M. Morris) 


सर्वश्रेष्ठ रहस्यकथा (Lefty for Best Mystery Novel)

लाइटनिंग स्ट्राइक (Lightning Strike) - विलियम केंट क्रूगर (William Kent Krueger) 



ज्ञात हो लेफ्ट कोस्ट क्राइम वार्षिक तौर पर आयोजित किया जाने वाला वार्षिक कन्वेन्शन है जो कि रहस्यकथा  प्रशंसकों और रहस्यकथा लेखकों द्वारा आयोजित किया जाता रहा है। हर वर्ष लेफ्ट कोस्ट क्राइम में अलग-अलग श्रेणियों में प्रकाशित उत्कृष्ट रहस्यकथाओं को 'लेफ्टी अवार्ड्स' से पुरस्कृत किया जाता है। इन पुरस्कारों के लिए लेफ्ट कोस्ट क्राइम के सदस्य अलग अलग श्रेणियों में प्रकाशित उपन्यासों के नामों का चुनाव करते हैं। यह पुरस्कार 1996 से दिये जा रहे हैं। 



FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल