नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

वर्ष 2021 के साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार की हुई घोषणा

 

30 दिसंबर 2021: साहित्य अकादेमी द्वारा वार्षिक तौर पर दिये जाने वाले साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार की घोषणा की जा चुकी है। 30 दिसंबर 2021 को  साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष प्रो. चंद्रशेखर कम्बार की अध्यक्षता में अकादेमी के कार्यकारी मण्डल की नई दिल्ली में सम्पन्न बैठक में 22 लेखकों को साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2021 के लिए अनुमोदित किया गया। 

इन पुस्तकों को तीन सदस्यों वाले निर्णायक मण्डल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन  करते हुए पुरस्कार हेतु चुना है। 

इस वर्ष राजस्थानी में कोई पुरस्कार नहीं दिया जा रहा है और तमिल में यह पुरस्कार बाद में किसी तिथि को घोषित किया जाएगा।

वर्ष 2021 के साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार के विजेता निम्न हैं:

  1. देउका कोबाई जय (कहानी-संग्रह) - अभिजीत बोरा (असमिया) 
  2. श्रीमान सॉनेट - गौरब चक्रवर्ती (बाङ्ला )
  3. जिउ गोनां सह’ (काव्य-संग्रह) - गौतम दैमारि (बोडो)
  4. फंघ हौंसले दे (काव्य-संग्रह) - अरुण अक्श देव (डोगरी)
  5.  ए बर्निंग (उपन्यास)- मेघा मजुमदार (अंग्रेजी)
  6. ऐ-माणस (उपन्यास) - दृष्टि सोनी (गुजराती)
  7. किस्सा किस्सा लखनउवा: लखनऊ के आवामी किस्से (कहानी संग्रह) - हिमांशु बाजपेयी (हिन्दी)
  8. तोगला चीलाड़ा कर्ण (काव्य-संग्रह) - एच.  लक्ष्मी नाराया स्वामी (कन्नड)
  9. ऐले ऐने फुट (कहानी-संग्रह) - राजा ताहिर भगत (कश्मीरी) 
  10. काव्य परमल (काव्य-संग्रह) - श्रद्धा गरड (कोंकणी) 
  11. अंशु बनि पसरि जाएब (काव्य-संग्रह) -  अमित मिश्र (मैथली)
  12. जकरंडा (उपन्यास) - मोबिन मोहन (मलयालम) 
  13. मातंगी मंगलन (काव्य-संग्रह)- लेनिन खुमांचा (मणिपुरी)
  14. कालेकरडे स्ट्रोक्स (उपन्यास) - प्रणब सखदेव (मराठी) 
  15. अचल कुहिरो (कहानी संग्रह) - महेश दाहाल(नेपाली) 
  16. स्पर्श ओ अन्यान्यगल्पा (कहानी-संग्रह) - देवव्रता दास (ओड़िआ) 
  17. पा दे पैलां (निबंध-संग्रह) - वीरदेविंदर सिंह (पंजाबी)
  18. कथाकल्पलता (कहानी संग्रह) - स्वेतापद्मा सतपथी (संस्कृत) 
  19. सगई गनादे (उपन्यास) - कुना हांसदा (संताली) 
  20. जिंदगिया जा रंग (नाटक) -  राकेश शेवाणी (सिन्धी)
  21. दंडाकाडियम (काव्य-संग्रह) - थागुल्ला गोपाल (तेलुगु) 
  22. ज़मीन ज़ाद (काव्य-संग्रह) - उमर फरहत (उर्दू)


विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप एक ताम्रफलक और 50000 रुपये की राशि बाद में आयोजित होने वाले किसी समारोह में प्रदान किए जाएंगे। 




FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल