नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

फ्लाई ड्रीम्स प्रकाशन की नई पुस्तकें पाठकों के लिए हुई उपलब्ध

फ्लाई ड्रीम्स प्रकाशन की नई पुस्तकों का प्री ऑर्डर शुरू


फ्लाईड्रीम्स अपने पाठकों के लिए हर बार के तरह तीन हटके उपन्यासों की सौगात लेकर आया है। इस बार फ्लाईड्रीम्स प्रकाशन एक विज्ञान गल्प, एक हॉरर और एक मायथोलॉजिकल उपन्यास अपने पाठकों के लिए लेकर आया है। इन उपन्यासों पर वह अपने पाठकों को आकर्षक ऑफर भी दे रहा है। इस बार फ्लाईड्रीम्स प्रकाशन जो उपन्यास लेकर आ रहा है वह निम्न हैं:

समरशंख

समरशंख लेखिका नम्रता सिंह का नवीन उपन्यास है। इससे पहले फ्लाईड्रीम्स प्रकाशन से उनका उपन्यास शरद का चाँद आया था जो कि एक प्रेम उपन्यास था। अब वह एक नया मायथोलॉजिकल फिक्शन लिखा है जो कि महाभारत के पाँच सौ वर्षों की कहानी बताता है। 

किताब परिचय

महाभारत का युद्ध समाप्त हुए 500 वर्ष बीत चुके थे। धरती पर अन्याय, अशांति और अधर्म का वातावरण व्याप्त हो चुका था। संपूर्ण आर्यवर्त मनुष्यों के अधिकार में था। तक्षक नाग के वंशज आश्रयहीन हो चुके थे। पक्षीराज जटायु के वंशज गरुण, कलियुग के प्रारंभ में अत्यधिक शक्तिशाली हो गए और उन्होंने धरती पर बचे-कुचे नागों का संहार करना प्रारंभ कर दिया। मनुष्यों और गरुड़ो  के पास एक अपराजेय महायोद्धा था, जिसके नाम से असुर और नाग थरथर कांपते थे। नागों को भी एक महावीर योद्धा की तलाश थी और एक दिन अचानक ऐसा एक योद्धा प्रकट हो जाता है। संपूर्ण भारतवर्ष उसे "नागपुत्र" कह कर बुलाने लगता है। उस नागपुत्र के परिचय से समस्त गरुण जाति कांप उठती है। समरशंख फूँक दिया जाता है और एक भयानक और भीषण महायुद्ध का प्रारंभ हो जाता है।

पुस्तक विवरण

पृष्ठ संख्या: 474 | एमआरपी: 449


खटक 

खटक विकास भान्ती का लिखा नवीनतम उपन्यास है। इससे पहले फ्लाईड्रीम्स प्रकाशन द्वारा उनके फंटासी उपन्यास नागलैंड और किंचुलका फ्लाईड्रीम्स प्रकाश द्वारा लेकर आया था। अब खटक के रूप में वह अपने पाठकों के लिए एक हॉरर उपन्यास लेकर आ रहे हैं। यह अमन और परी नामक एक नवयुगल की कहानी है जिसने अपने खुशियों का संसार बनाने की सोची थी लेकिन उनका यह संसार एक शैतानी ताकत के आगे टूटने की कागार पर पहुँच गया। 


किताब परिचय

कहते हैं, हर पुरानी इमारत की एक कहानी होती है, उसकी भी थी। दुनिया से लड़कर एक हुए अमन और परी की नई दुनिया इतनी भयानक होगी, किसी ने सोचा भी नहीं था।

ब्रिटिश काल के बंगले में आती खटक, निर्माण दोष की वजह से थी या किसी समस्या की आहट...? अच्छा होता अगर वक्त रहते वे समझ पाते। हवस से भरी उस आत्मा का निशाना कौन है; अमन, परी, प्रोफेसर, एलेन, या श्यामा?

क्या करेंगे अगर आपका प्यार आपके ही सामने किसी की वहशीपन का शिकार होने लगे, लेकिन ना तो आप उसे देख सके ना रोक सके?

कौन है वह प्रेत? खटक का क्या है रहस्य? क्या है डेरादून से देहरादून का सफर? पढ़िए इस साल की सबसे खौफनाक कहानी...खटक

पुस्तक विवरण
पृष्ठ संख्या: 200 | एमआरपी: 250

मिशन टू मार्स

'मिशन टू मार्स' लेखक और अनुवादक आलोक कुमार का नया उपन्यास है। आलोक कुमार का यह दूसरा उपन्यास है जिसमें उन्होंने विज्ञान गल्प लिखने की कोशिश की है। इससे पहले ईरानी लघु-उपन्यास लिक्टर का अनुवाद और उनका कहानी संग्रह लाइफ आजकल भी फ्लाईड्रीम्स प्रकाशन से आ चुके हैं।   

किताब परिचय

नासा ने अपने अपोलो मिशन से जुड़े कुछ दस्तावेज़ सार्वजनिक किए, जिसने ' भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ' को वर्ष 2014 में मार्स की कक्षा में एक उपग्रह स्थापित करने के लिए प्रेरित किया था।

किन्तु उस उपग्रह से प्राप्त डाटा का विश्लेषण करने के बाद भारत ने दुनिया की नज़रों से छुपा कर एक मिशन शुरू किया जिसका उद्देश्य था, तीन भारतीयों को मार्स की सतह पर उतारना। 

मार्स की सतह पर उन्हें कुछ ऐसा मिला जिसने भारत को एक जिम्मेदारी सौंपी, जिसमें असफल होने का अर्थ था - पूरी मानव जाति का अंत।


पुस्तक विवरण

पृष्ठ संख्या: 184 | एमआरपी: 220


प्रकाशन अपने पाठकों के लिए इन तीन पुस्तकों के साथ एक आकर्षक ऑफर भी लेकर आया है। अगर आप इन तीनों पुस्तकों को मँगवाते हैं तो आप 969 रुपये मूल्य की इन पुस्तकों को आप 699 रुपये में मँगवा सकते हैं। 


किताब आप निम्न नंबर पर व्हाट्सएप करके मँगवा सकते हैं:

+91 96600 35345

FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल