नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

वर्ष 2021 के जे सी बी प्राइज़ फ़ॉर लिटरेचर के लिए उपन्यासों की शॉर्ट लिस्ट हुई जारी

साहित्य के लिए दिये जाने वाले जे सी बी प्राइज़ फॉर लिटरेचर की शॉर्ट लिस्ट जारी कर दी गयी है। यह शॉर्ट अकतूबर 4 2021 को जारी की गयी। 

बताते चले कि सितंबर में जे सी प्राइज़ के लिए लॉन्ग लिस्ट हुए उपन्यासों की सूची जारी की गयी थी। 16 राज्यों से आए उपन्यासों में से 10 उपन्यासों ने इस लॉन्ग लिस्ट में जगह बनाई थी। अब इन दस उपन्यासों में से पाँच उपन्यासों का चुनाव कर शॉर्ट लिस्ट बनाई गयी है। 


शॉर्ट लिस्ट की घोषणा पुरस्कार की साहित्यिक निदेशिका मीता कपूर द्वारा की गयी। शॉर्ट लिस्ट में शामिल पुस्तकों का चुनाव एक पाँच सदस्यीय समिति द्वारा किया गया। लेखिका और अनुवादक सारा राय (Sara Rai) इस समिति की अध्यक्षा थीं। वहीं इस समिति में उनके साथ डिजाइनर और आर्ट हिस्टोरीयन डॉ अन्नपूर्णा गरिमेला (Dr Annapurna Garimella), लेखक और अनुवादक शहनाज हबीब (Shahnaz Habib), पत्रकार और संपादक प्रेम पनिकर (Prem Panicker) और लेखक और पॉडकास्टर अमित वर्मा (Amit Varma) शामिल थे। 

जे सी बी प्राइज़ 2021 की शॉर्ट लिस्ट में शामिल की गयी पुस्तकें निम्न हैं

जे सी बी प्राइज़ 2021 के लिए उपन्यासों की शॉर्ट लिस्ट हुई जारी



एंटी-क्लॉक (Anti-Clock)  

एंटी क्लॉक लेखक वी जे जेम्स (V.J. James) का लिखा उपन्यास है। मूलतः मलयालम में लिखा गया यह उपन्यास मिनिसथी एस (Ministhy S.) द्वारा अंग्रेजी में अनूदित किया गया है। उपन्यास पेंगुइन रेंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है। उनका उपन्यास एंटी-क्लॉक ओ वी विज्जयन पुरस्कार (O.V Vijayan Award) और थिकुरिस्सी पुरस्कार (Thikkurissi Award) भी जीत चुका है। 

किताब परिचय:

हेंडरी एक ताबूत बनाने वाला है जिसके जिंदगी की सबसे बड़ी ख्वाहिश अपने दुश्मन सेटन लोपो की लाश को अपने बनाए कॉफिन में जाते हुए देखना है। वह लोपो ही था जिसने उसकी महबूबा को उससे छीना था और उसने ही अपने कुत्ते को हेंडरी के पीछे छोड़ा जिसके कारण हेंडरी अब लंगड़ाकर चलता है। 

अपनी दुकान के अंदर बैठ हेंडरी लोपो के प्राण लेने की कल्पना करता रहता है लेकिन असल में कुछ कर नहीं पाता है। वहीं लोपो अपनी दौलत से सबको प्रभावित करता चला जाता है। 

उसके ख्याली पुलाव तब जाकर रुकते हैं जब उसकी मुलाकात पंडित नाम के 112 वर्षीय व्यक्ति से होती है। पंडित की माने तो वह एक ऐसी घड़ी बना रहा है जो वक्त पलट सकती है। हेंडरी को यह घड़ी चाहिए और जब लोपो इस घड़ी के बारे में सुनता है तो उसके अंदर भी इसे पाने की इच्छा मचलने लगती है। 

जिस टकराव की कल्पना हेंडरी इतने वर्षों से करता आ रहा था वह अब होने वाला है। क्या हेंडरी अपना बदला ले पाएगा या लोपो फिर अपनी दौलत से वो पा लेगा जो वो पाना चाहता है?

पुस्तक लिंक: अमेज़न


नेम प्लेस एनिमल थिंग (Name Place Animal Thing)


नेम प्लेस एनिमल थिंग दरिभा लिन्डेम (Daribha Lyndem) का पहला उपन्यास है। मूलतः शिलांग की रहने वाली दरिभा फिलहाल मुंबई में रहती हैं। वह भारतीय राजस्व सेवा  (इंडियन रेविन्यू सर्विस)में कार्यरत हैं। 

किताब परिचय:

नेम प्लेस एनिमल थिंग एक युवा खासी लड़की डी की कहानी है।  डी शिलॉन्ग में रहती है और लेखिका डी के जीवन के दस वर्षों के माध्यम से शिलॉन्ग के राजनीतिक, सामाजिक जीवन से पाठकों का परिचय करवाती हैं।

पुस्तक लिंक: अमेज़न 


द प्लेग अपोन अस (The Plague Upon Us) by Shabir Ahmed Mir


द प्लेग अपोन अस  लेखक और कवि शबीर अहमद मीर का पहला उपन्यास है। उन्हे इससे पहले रेउल अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

किताब परिचय:

पेलेट गन से चली गोलियों से ओबेद जैसे जवान लड़कों को अंधा होते हुए देखता है वैसे वैसे वह अपनी पुरानी यादों में खो जाता है। कश्मीर की घाटी में फैली यह हिंसा कौन लाया है यह वह जानता है लेकिन उसके लिए उसे अपने इतिहास के उन पन्नों को दोबारा पलटना होगा जिनके विषय में जानने से वह अब तक बचता आया है। द प्लेग अपोन अस चार कश्मीरी दोस्तों, जो आगे चल कर अलग अलग रास्ते अखितयार कर लेते हैं, के नज़रियों से दिखाई गयी कहानी है। 

पुस्तक लिंक: अमेज़न



डेल्ही: अ सोलीलिकुई (Delhi: A Soliloquy)  

डेल्ही: अ सोलीलिकुई  एम मुकुंदन का उपन्यास है। मूलतः मलयालम में लिखे इस उपन्यास को फातिमा ई वी और नंदाकुमार के द्वारा अंग्रेजी में अनूदित किया गया है। 


किताब परिचय:

1960 के दशक में सहदेवन अपनी जिंदगी बनाने के लिए दिल्ली पहुँचा था। वो वहाँ श्रीधरउन्नी के सहारे आया था जो कि ट्रेड यूनियन का नेता था और जिसे हर चीनी वस्तु से प्यार था। लेकिन फिर जैसे ही चीन ने भारत पर हमला किया सब कुछ बदल गया। आँखों  में जो सपने सहदेवन लेकर आया था वह उसे उजड़ते हुए महसूस हुए। जैसे जैसे वक्त आगे बढ़ता है वैसे वैसे सहदेवन की परेशानियाँ भी बढ़ती रहती है लेकिन वह और उसके जैसे असंख्य लोग इन परेशानियों से लड़कर अपने लिए जिंदगी बनाते हैं। कई दशकों की कहानी कहती यह किताब  दिल्ली में बसे हुए इन्हीं मलयाली लोगों की कहानी है जो सहदेवन के जरिए लेखक ने सुनाई है। 

पुस्तक लिंक: अमेज़न


गॉडस एण्ड एन्ड्स (Gods and Ends) 


गॉडस एंड एन्ड्स लिंडसी परेरा द्वारा लिखा गया उपन्यास है। लिंडसी परेरा एक पत्रकार और संपादक है जो मुंबई में ही पली बढ़ी हैं। यह उनका पहला उपन्यास है। 

किताब परिचय:

फिलोमेना सेक्वेरा को अपनी जिंदगी से क्या चाहिए था यह उसे तब ही पता चल गया था जब वह चौदह साल की हुई थी। लेकिन उसके पिता ने उसकी जिंदगी के विषय में कुछ और ही योजना बना रखी थी। 

गॉडस एंड एन्ड्स सबर्बन मुंबई के ओबरीगाडो मैशन में  रहने वाले किरायेदारों की कहानी है। यहाँ बसे अलग अलग किरदारों के माध्यम से लेखिका ने मुंबई के ईसाई समुदाय के जीवन का एक सजीव खाका खींचा है। 

पुस्तक लिंक: अमेज़न 


ज्ञात हो  2018 में शुरू हुआ जे सी बी प्राइज़ फॉर लिटरेचर भारत में अंग्रेजी में दिये जाने वाले सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। जे सी बी प्राइज़ फॉर लिटरेचर हर वर्ष भारतीय लेखक द्वारा लिखी गयी एक उत्कृष्ट रचना को दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिये अंग्रेजी में लिखी गयी या अंग्रेजी में अनूदित रचनाएँ ही मान्य होती हैं।

पुरस्कार के विजेता की घोषणा 13 नवंबर 2021 को की जायेगी। 

जे सी बी पुरस्कार के विजेता को 25 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। वहीं अगर पुरस्कार जीतने वाली पुस्तक एक अनुवाद है तो अनुवादक को अलग से 10 लाख रुपये की इनाम राशि दी जाती है। शॉर्ट लिस्ट में शामिल अन्य पुस्तकों को एक एक लाख रुपये की सम्मान राशि दी जायेगी और अगर शॉर्ट लिस्ट में अनुवाद शमिल है तो अनुवादक को पचास हजार रुपये की सम्मान राशि से सम्मानित किया जाएगा। 
FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल