नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

वर्ष 2021 के बैरी अवार्ड्स के विजेताओं की हुई घोषणा

बैरी अवार्ड्स के लिए नामंकित रचनाओं की सूची जारी

डेडली प्लेजर पत्रिका द्वारा बैरी अवार्ड, जो कि समीक्षक बैरी गार्डनर के सम्मान में दिए जाने वाला पुरस्कार है, के विजेताओं  की घोषणा कर दी गयी है। यह घोषणा अगस्त 5 2021 को की गयी। 

पुरस्कारों की घोषणा करते हुए पत्रिका के संपादक और प्रकाशक जॉर्ज ईस्टर ने कहा कि वैसे तो इन पुरस्कारों की घोषणा  हमेशा की तरह अगस्त के आखिरी सप्ताह के दौरान होने वाले बुशेकॉन के उद्घाटन समारोह में की जानी थी लेकिन चूँकि यह आम वक्त नहीं है और कोविड के डेल्टा वेरीअन्ट के मामले बढ़ने के कारण बुशेकॉन को कैन्सल कर दिया गया है तो अब पुरस्कारों के नामों की घोषणा में देरी करने का कोई विशेष कारण नहीं बचा है। 

अलग अलग श्रेणियों में वर्ष 2021 के बैरी अवार्ड्स के विजेता निम्न हैं:

Barry Awards 2021 Winners


सर्वश्रेष्ठ उपन्यास (Best Novel)

सर्वश्रेष्ठ उपन्यास (Best Novel) का पुरस्कार एस ए कॉस्बी  (S. A. Cosby) के उपन्यास ब्लैकटॉप वेस्टलैंड (Blacktop Wasteland) को दिए जाने की घोषणा की गयी है।

किताब परिचय:

बग मॉनटाज का कभी अपराध की दुनिया में एक तेज तर्रार ड्राइवर के रूप में काफी नाम था पर अब वह ईमानदारी की ज़िंदगी गुजार रहा था। वह अपने परिवार के साथ खुश था और एक ऑटो मिकैनिक के तौर पर काम कर रहा था। 

लेकिन फिर जब उसके साथ कई दुर्भाग्यपूर्ण हादसे होते हैं और उसकी आर्थिक हालात बद से बदतर हो जाते हैं तो उसे अपने उस पुराने जानकार का दिया गया ऑफर लुभावना लगने लगता है। उसे बताया गया है कि यह एक आखिरी काम होगा जो उसे उसकी सभी दिक्कतों से निजाद दिला देगा। लेकिन फिर वो होता है जो होना होता है और काम बिगड़ जाता है और बग की ज़िंदगी जहन्नुम से बद्दतर बन जाती है।

किताब लिंक:  अमेज़न


सर्वश्रेष्ठ प्रथम उपन्यास (Best First Novel)

सर्वश्रेष्ठ प्रथम उपन्यास  (Best First Novel) के पुरस्कार से डेविड हेस्का वानबली वीडन (David Heska Wanbli Weiden) के उपन्यास विन्टर काउन्टस (Winter Counts) को सम्मानित किया गया


किताब परिचय:

वर्जिल वूनडेड हॉर्स दक्षिण डैकोटा के रोजबड इंडियन रेज़र्वैशन का एक दबंग आदमी है। जब लोगों को लगता है कि उन्हें न्याय व्यवस्था द्वारा न्याय नहीं दिया गया है तो वह वर्जिल से न्याय की गुहार लगाते हैं। इसके बाद वर्जिल अपने तरह का न्याय उन्हे देता है। ऐसा न्याय जो अन्याय करने वाले के लिए नारकीय कष्ट लेकर आता है और उनके द्वारा  भुला देना नामुमकिन होता है। 

इसी वर्जिल का भतीजा जब नशे की चपेट में आ जाता है तो वर्जिल नशे के कारोबारियों के खिलाफ़ एक मुहिम छेड़ देता है। वह उन्हें तबाह करने का बीड़ा उठा देता है।

लेकिन क्या यह सब करना इतना आसान है? उसे पता लगाना है नशा उनके इलाके में कैसे आ रहा है और वह किस तरह इसे रोक सकता है क्योंकि नशे के कारोबारियों के पास असीम ताकत मौजूद है। 

क्या वर्जिल ने जो बीड़ा उठाया है वो उसे पूरा कर पाएगा? 

किताब लिंक:  अमेज़न


सर्वश्रेष्ठ पैपरबैक ऑरिजिनल (Best Paperback Original)

सर्वश्रेष्ठ पेपरबैक अरिजनल (Best Paperback Original) का पुरस्कार  जेम्स डब्ल्यू जिसकिन  (James W. Ziskin) के उपन्यास टर्न टू स्टोन (Turn To Stone) को दिए जाने की घोषणा हुई है। टर्न टू स्टोन (Turn To Stone) ऐली स्टोन रहस्यकथा शृंखला का सातवाँ उपन्यास है। यह 1960 के दशक में बसाई गयी लॉकड रूम मिस्टरी है। एली स्टोन एक युवा पत्रकार है जो न्यू हॉलैंड न्यू यॉर्क के छोटे से दैनिक अखबार में कार्यरत है। इस शृंखला के उपन्यास 1960 के दशक में बसाई गईं रहस्यकथाएँ होती हैं।

किताब परिचय:

यह 1963 का वर्ष है और एली स्टोन इटली के फ्लोरेंस शहर में आई हुई है। उसके स्वर्गीय पिता द्वारा लिखे गए काम गर्ल रिपोर्टर को वहाँ पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है जिसे ग्रहण कहने के लिए एली वहाँ पहुँचती है। 

वहीं सम्मेलन में आए अन्य दस विद्वानों के साथ जब एली को फ्लोरेंस से बाहर एक  सप्ताहंत बिताने का निमंत्रण मिलता है तो वह सहज ही उसे स्वीकार कर लेती है। वो वहाँ पहुँचते ही हैं कि इलाके में रूबेला का संस्करण फैलने की खबर के चलते उन्हें दस दिन के लिए क्वारंटीन हो जाना पड़ता है। 

अब उनके पास वक्त बिताने के लिए कहानियों का ही सहारा है जो वह एक दूसरे को सुनाते हैं। लेकिन हालात तब बदल जाते हैं जब सम्मलेन का आयोजन करने वाले शख्स की लाश आरनो नदी में मिलती है। शक वहाँ मौजूद लोगों पर है और एली को पता लगाना है कि वह इन दस जनों में से कौन हो सकता है।

किताब लिंक: अमेज़न 


सर्वश्रेष्ठ रोमांचकथा (Best Thriller)

 सर्वश्रेष्ठ रोमांचकथा (Best Thriller) का पुरस्कार थॉमस पेरी  (Thomas Perry) के उपन्यास एडीज बॉय (Eddie’s Boy) को दिये जाने की घोषणा की गयी है। 

किताब परिचय:

माइकल शेफर एक रिटाइर हो चुका अमेरिकी व्यापरी है जो इंग्लैंड में अपनी अभिजात्य वर्ग की पत्नी के साथ शांतिपूर्वक अपना जीवन बिता रहा है। जब उसके पत्नी द्वारा दी गयी एक पार्टी में उस पर प्राणघातक हमला होता है तो उसे अपनी रिटायर्ड ज़िंदगी से बाहर आना पड़ता है। उसे पता चलता है कि उस पर हमला माफिया द्वारा करवाया जा रहा है।

आखिर माफिया उसके पीछे क्यों पड़ा है? उसकी गुजरी ज़िंदगी में ऐसा क्या था जो अब उसकी जान पर बन आई है? क्या वह अपने ऊपर मंडराते इस खतरे से निजाद पा पाएगा?

किताब लिंक: अमेज़न 


आपको बताते चलें डेडली प्लेजर मैगज़ीन प्रशंसकों को ध्यान में रखकर बनाई गयी एक अमरीकी पत्रिका है। इस पत्रिका का मकसद अपराध साहित्य में जो कुछ भी अच्छा हो रहा है उसे पाठकों के समक्ष लाना है। 1997 से डेडली प्लेजर मैगज़ीन हर साल अपराध साहित्य की उत्कृष्ट कृतियों को पुरस्कृत करती है। यह पुरस्कार अंग्रेजी में छपे उपन्यासों को दिए जाते हैं। पुरस्कृत रचना का चुनाव पत्रिका के पाठकों के मतों द्वारा किया जाता है। वहीं पुरस्कारों के लिए नामांकित रचनाओं का चुनाव एक समिति द्वारा किया जाता है जिसे पत्रिका द्वारा चुना जाता है।

यह भी पढ़ें: बैरी अवॉर्ड 2021 के लिए नामांकित रचनाओं की सूची हुई जारी


‘This post is a part of Blogchatter Half Marathon

FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

4 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल