नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

अंग्रेजी साहित्य के लिए दिए जाने वाले जे सी बी प्राइज़ फॉर लिटरेचर की शॉर्ट लिस्ट हुई जारी

 


वर्ष  2022 के जेसीबी प्राइज़ फॉर लिटेरेचर (JCB Prize for Literature) की शॉर्ट लिस्ट अक्टूबर 21, 2022 को जारी कर दी गयी। शॉर्ट लिस्ट में आने वाली रचनाओं के नाम जे सी बी प्राइज़ फॉर लिटरेचर की साहित्यिक निदेशिका मीता कपूर (Mita Kapur) द्वारा घोषित किये गए जिसे जे सी बी प्राइज़ फॉर लिटरेचर के ट्विटर पर साझा किया गया था। 




इस वर्ष 16 राज्यों से मूल रूप से 8 भाषाओं में लिखी रचनाएँ इस पुरस्कार के लिए शामिल हुई थीं। इन पुस्तकों में से इस शॉर्ट लिस्ट के लिए एक पाँच सदस्यीय समिति द्वारा किया गया। इस समिति में ए एस पन्नीरसेलवन (A S Panneerselvan) (पत्रकार और संपादक), अमिताभ  बागची (Amitabh Bagchi) (लेखक), डॉ जे देविका (Dr J Devika) (अकादमिक और इतिहासकार), जेनिस पेरियट (Janice Pariat) (लेखिका), राखी बालाराम (लेखिका और अकादमिक) शामिल हैं। 

वर्ष 2022 की शॉर्ट लिस्ट की खास बात यह है कि इस वर्ष शॉर्ट लिस्ट में स्थान पाने वाली सभी पुस्तकें भारतीय भाषाओं से अंग्रेजी में अनूदित की गई हैं। बांग्ला, नेपाली, उर्दू, हिंदी और मलयालम में मूलतः लिखी गई रचनाओं के अनुवादों ने इस बार जे सी बी प्राइज़ की शॉर्ट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। 


जे सी बी प्राइज़ 2022 के लिए शॉर्ट लिस्ट में शामिल पुस्तकें निम्न हैं

जे सी बी पुरस्कार

 वर्ष 2018 से शुरू हुआ जे सी बी प्राइज़ फॉर लिटरेचर हर वर्ष भारतीय लेखक द्वारा लिखी गयी एक उत्कृष्ट रचना को दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिये अंग्रेजी में लिखी गयी या अंग्रेजी में अनूदित रचनाएँ ही मान्य होती हैं।

जे सी बी पुरस्कार के विजेता को 25 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। वहीं अगर पुरस्कार जीतने वाली पुस्तक एक अनुवाद है तो अनुवादक को अलग से 10 लाख रुपये की इनाम राशि दी जाती है। शॉर्ट लिस्ट में शामिल अन्य पुस्तकों को एक एक लाख रुपये की सम्मान राशि दी जायेगी और अगर शॉर्ट लिस्ट में अनुवाद शमिल है तो अनुवादक को पचास हजार रुपये की सम्मान राशि से सम्मानित किया जाता है।


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

2 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा आज मंगलवार 25 अक्टूबर, 2022 को     "जल गई दीपों की अवली"   (चर्चा अंक-4591)
       
    पर भी होगी।
    --
    कृपया कुछ लिंकों का अवलोकन करें और सकारात्मक टिप्पणी भी दें।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    --
    डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'  

    ReplyDelete
    Replies
    1. चर्चाअंक में एक बुक जर्नल की पोस्ट को साझा करने हेतु हार्दिक आभार।

      Delete

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल