नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

फ्रेंच लेखिका एनी एरनॉ को साहित्य के लिए वर्ष 2022 का नोबेल पुरस्कार

 

फ्रेंच लेखिका एनी एरनॉ को साहित्य के लिए वर्ष 2022 का नोबेल पुरस्कार
एनी एरनॉ: स्रोत: विकिपीडिया

वर्ष 2022 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जा चुकी है। यह घोषणा 6 अक्टूबर 2022 को की गयी।  वर्ष 2022 का साहित्य के लिए नोबल पुरस्कार फ्रेंच लेखिका एनी एरनॉ (Annie Ernaux) को प्रदान किये जाने की घोषणा हुई। अपनी रचनाओं में जिस साहस और निरपेक्ष तीक्ष्णता से व्यक्तिगत यादों में मौजूद बातों की जड़ों, मनमुटाव और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने के लिए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। 

बताते चलें बयासी (82) वर्षीय लेखिका  एनी एरनॉ (Annie Ernaux) लेखिका और साहित्य की प्रोफेसर हैं। उनका कार्य अधिकतर आत्मकथात्मक रहता है और उसका गहरा संबंध समाज शास्त्र से होता है। उन्होंने अपनी साहित्यिक यात्रा लेस अरम्वार्स वाइड्स ( Les Armoires Vides), अंग्रेजी में क्लीन्ड आउट (Cleaned Out), से 1974 में किया था। यह एक आत्मकथात्मक उपन्यास था। इसके बाद वह अपने साहित्यिक करियर की शुरुआत में ही गल्प के बजाए आत्मकथात्मक रचनाओं की तरफ मुड़ गई थीं और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को लेकर पुस्तकें लिखने लगी थीं। अब तक उनकी 20 से ऊपर पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। 

स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव मेट्स माल्म ने स्वीडन के स्टाकहोम में बृहस्पतिवार को विजेता की घोषणा की थी। 

ज्ञात हो नोबेल विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप एक मेडल, डिप्लोमा और 800000 पौंड (लगभग 7 करोड़ रुपये) की धनराशि प्रदान की जाएगी। अधिकतर नोबेल विजेताओं से यह अपेक्षा रहती है कि वह पुरस्कार राशि का कुछ हिस्सा या पूरी राशि दान कर देंगे।


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

2 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल