नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

बुकर प्राइज़ 2022 की शॉर्ट लिस्ट हुई रिलीज

बुकर प्राइज़ के लिए शॉर्ट लिस्ट हुई रचनाओं की घोषणा की जा चुकी है। यह घोषणा 6 सितंबर 2022 को लंदन के सर्पेन्टाइन पैविलियन में आयोजित एक लाइव प्रोग्राम के माध्यम से की गई।

वर्ष 2022 के बुक प्राइज़ की शॉर्ट लिस्ट में छः उपन्यासों को जगह मिली है। यह चुने गए छः लोग पाँच राष्ट्रों और चार महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करते हैं। चयन समिति के अध्यक्ष नील मैकग्रेगर (Neil MacGregor) के अनुसार यह  छः किताबें अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग समय को दर्शाती हैं और उन घटनाओं के विषय में हैं जो कि हर जगह होती हैं और कुछ हद तक हमें प्रभावित करती हैं।  

इन छः शॉर्टलिस्ट हुए लेखकों 2500 पौंड लगभग 2 लाख 15 हजार रुपये  की धन राशि और उनकी पुस्तक की एक विशेष तरह से बाइंड की हुई प्रति प्रदान की जाएगी। 

वर्ष 2022 की शॉर्ट लिस्ट का चुनाव पाँच सदस्यी समिति द्वारा किया गया। इस समिति में अध्यक्ष नील मैकग्रेगर (Neil Macgreror) (इतिहासकार, लेखक और ब्रॉडकास्टर), अकादमिक और ब्रॉडकास्टर शाहीधा बारी (Shahidha Bari), इतिहासकार हेलन कास्टर (Helen Castor), उपन्यासकार और आलोचक एम जॉन हैरीसन (M John Harrison) और उपन्यासकार, कवि और प्रोफेसर एलेन माबैंकओउ (Alain Mabanckou) शामिल थे। समिति ने इन उपन्यासों को 1 अकतूबर 2021 और 30 सितंबर 2022 के बीच में प्रकाशित 169 उपन्यासों में से चुना गया था जिनमें से पहले 13 पुस्तकों को लॉन्ग लिस्ट के लिया चुना गया और फिर अब जाकर 6 पुस्तकों को शॉर्ट लिस्ट के लिए चुना गया है। पुस्तकों को प्रकाशक द्वारा भेजा गया था।  

2022 की शॉर्ट में जिन पुस्तकों को शामिल किया गया है वह निम्न हैं:

बुकर प्राइज़ 2022 की शॉर्ट लिस्ट हुई रिलीज


 वर्ष 2022 के बुक प्राइज़ विजेता की घोषणा 17 अक्टूबर 2022 राउन्ड हाउस में आयोजित एक समारोह में की जाएगी। 2019 के बाद यह प्रथम बार होगा जब इस तरह के आयोजन में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 


बुकर प्राइज़ 

1969 को प्रथम बार दिया गया बुकर प्राइज़ अंग्रेजी साहित्यिक लेखन के लिए दिए जाने वाला अग्रणी पुरस्कार है। इस पुरस्कार के लिए राष्ट्रीयता की बाध्यता नहीं है। बस लेखक का वह उपन्यास यूनाइटेड किंगडम या आयरलैंड में प्रकाशित हुआ होना चाहिए। 

इससे पूर्व आइरिस मर्डोक (Iris Murdoch), वी एस नाईपुल (V S Naipul), सलमान रश्दी (Salman Rushdie),  और हिलेरी मैन्टल जैसे रचनाकारों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 

बुक प्राइज़ को क्रैंकस्टार्ट (Crankstart) नामक दानशील संस्थान (चैरिटेबल फाउंडेशन) द्वारा सहयोग प्रदान किया जाता है। 

बुकर प्राइज़ विजेता को ट्रॉफी और सम्मान पत्र के साथ-साथ 50000 पौंड यानी लगभग 43 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है। 

बताते चलें वर्ष 2021 का बुक प्राइज़ डैमन गैलगट (Damon Galgut) को उनके उपन्यास द प्रामिस (The Promise) के लिए प्रदान किया गया था। 


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

2 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल बुधवार (28-09-2022) को  "शीत का होने लगा अब आगमन"  (चर्चा-अंक 4566)  पर भी होगी।
    --
    कृपया कुछ लिंकों का अवलोकन करें और सकारात्मक टिप्पणी भी दें।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    --
    डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'  

    ReplyDelete
    Replies
    1. चर्चा अंक में मेरी पोस्ट को स्थान देने के लिए हार्दिक आभार।

      Delete

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल