नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

वर्ष 2022 के शेमस अवॉर्ड विजेताओं की हुई घोषणा

 

प्राइवेट आई राइटर्स ऑफ अमेरिका (Private Writers Of America) द्वारा वर्ष 2022 के शेमस अवार्ड विजेताओं की घोषणा कर दी है। यह घोषणा शेमस अवार्ड्स के चैयरपर्सन जॉन शेपर्ड (John Shepphird) द्वारा की गई। 

यह पुरस्कार हर वर्ष सर्वश्रेष्ठ प्राइवेट आई उपन्यासों और कहानियों को दिया जाता है। वर्ष 2022 के शेमस पुरस्कारों के लिए वर्ष 2021 में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में प्रथम बार  प्रकाशित रचनाएँ ही मान्य थीं। 

अलग-अलग श्रेणियों में दिए जाने वाले इस पुरस्कार के विजेता  निम्न हैं:

बेस्ट पी आई हार्डकवर (BEST PI HARDCOVER)

फैमिली बिजनेस (Family Business) -  एस जे रोजान (S.J. Rozan)

बेस्ट ओरिजिनल पेपरबैक (BEST ORIGINAL PI PAPERBACK)

एव्री सिटी इस एव्री अदर सिटी (Every City Is Every Other City) -  जॉन मैकफेटरीज (John McFetridge) 

बेस्ट फर्स्ट नावेल (BEST FIRST  PI NOVEL)

लॉस्ट लिटल गर्ल (Lost Little Girl) - ग्रेगरी स्टाउट (Gregory Stout)

बेस्ट पी आई शोर्ट स्टोरी (BEST PI SHORT STORY)

स्वीप्स वीक (Sweeps Week) - रिचर्ड हेल्म्स (Richard Helms), एलरी क्वीन मिस्ट्री मैगजीन (Ellery Queen Mystery Magazine[EQMM]) के जुलाई अगस्त अंक में प्रकाशित)

क्या हैं शेमस अवॉर्ड

हर वर्ष प्राइवेट ऑय राइटर्स ऑफ़ अमेरिका शेमस पुरस्कारों के माध्यम से उन सर्वश्रेष्ठ  उपन्यासों और कहानियों को पुरस्कृत करता है जो जासूसी साहित्य की प्राइवेट ऑय उपश्रेणी में आते हैं। यानि ऐसा उपन्यास जिसमें मुख्य किरदार को कोई व्यक्ति तहकीकात के लिए पैसे देता है लेकिन वह व्यक्ति किसी सरकारी संस्था में काम करता नहीं हो सकता। यानि मुख्य किरदार कोई पत्रकार हो सकता है, प्राइवेट जासूस हो सकता है, वकील हो सकता है लेकिन कोई पुलिसवाला, कोई अन्य सरकारी मुलाजिम या कोई ऐसा नौसीखिया व्यक्ति नहीं हो सकता है जिसे मामले की तहकीकात के लिए पैसे नहीं मिले हैं। 

यह पुरस्कार चार श्रेणियों बेस्ट पीआई हार्डकवर (Best PI Hardcover), बेस्ट ओरिजिनल पी आई पेपरबैक (Best Original PI Paperback), बेस्ट पी आई शोर्ट स्टोरी (Best PI Short Story), बेस्ट पी आई फर्स्ट नावेल (Best PI First Novel) में पुरस्कार वर्ष से एक वर्ष पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स में प्रकाशित रचनाओं को दिया जाता है।



FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

4 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शनिवार (13-08-2022) को   "हमको वो उद्यान चाहिए"   (चर्चा अंक-4520)  पर भी होगी।
    --
    कृपया कुछ लिंकों का अवलोकन करें और सकारात्मक टिप्पणी भी दें।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    --
    डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' 

    ReplyDelete
    Replies
    1. चर्चा अंक में मेरी पोस्ट को स्थान देने हेतु हार्दिक आभार।

      Delete
  2. अच्छी जानकारी। हार्दिक आभार।

    ReplyDelete

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल