नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

इन्टरनेशनल बुकर प्राइज़ 2022 की शॉर्ट लिस्ट हुई जारी

 

इन्टरनेशनल बुकर प्राइज़ 2022 की शॉर्ट लिस्ट हुई जारी
अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज़ 2022 ट्रॉफी


वर्ष 2022 के अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज़ (International Booker Prize) की शॉर्ट लिस्ट जारी की जा चुकी है। यह शॉर्ट लिस्ट 7 अप्रैल 2022 को जारी की गई। इस शॉर्ट लिस्ट में लॉन्ग लिस्ट के लिए चयनित की गई 13 पुस्तकों में से छः पुस्तकों ने जगह बनाई है। 

शॉर्ट लिस्ट की घोषणा लंदन बुक फेयर में चयन समिति के अध्यक्ष फ्रैंक विन (Frank Wynne) द्वारा की गई। इस बार शॉर्ट लिस्ट में शामिल हर एक किताब अलग अलग भाषा से अनूदित की गई है। वहीं इन किताबों के लेखक भी अलग अलग देशों से आते हैं। इसके अलावा इस बार की शॉर्ट लिस्ट में महिला कथाकारों की संख्या ज्यादा है। वहीं पहली बार हिंदी से अंग्रेजी में अनूदित किताब ने शॉर्ट लिस्ट में जगह बनाई है। 

ज्ञात हो अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार (International Booker Prize) पूर्व में मैन बुकर प्राइज़ (Man Booker Prize ) अंग्रेजी में अनूदित पुस्तकों के लिए हर वर्ष दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिए हर वो अनूदित पुस्तक मान्य होती है जो कि पुरस्कार वर्ष से एक वर्ष पूर्व यूनाइटेड किंगडम या आयरलैंड में अंग्रेजी में प्रकाशित हुई है।  पुरस्कार का मकसद अंग्रेजी में अनूदित हुए उच्चस्तरीय साहित्य को सम्मानित करके उत्कृष्ट रचनाओं के अनुवाद को प्रोत्साहित करना और अनुवादक के महत्व को पहचान देना है। अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए उपन्यास और कहानी संग्रह मान्य होते हैं।  वहीं लेखक और अनुवादक के महत्व को बराबर मानकर 50000 पौंड (लगभग 50 लाख) की पुरस्कार राशि को लेखक और अनुवादक के बीच बराबार भागों में बाँट दिया जाता है। वहीं वर्ष 2022 से शॉर्ट लिस्ट हुए हर एक पुस्तक के लेखक और अनुवाद  को 2500-2500 पौंड (ढाई लाख रुपये से ज्यादा), जो कि पहले 1000 पौंड (1 लाख रुपये से थोड़ा ज्यादा) थी, की राशि भी दी जाएगी। 

वर्ष 2022 के अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार (International Booker Prize) की शॉर्ट में शामिल पुस्तकें निम्न हैं:

इन्टरनेशनल बुकर प्राइज़ 2022 की शॉर्ट लिस्ट हुई जारी
वर्ष 2022 के अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज़ के लिए शॉर्टलिस्ट हुई किताबें



  1. कर्सड बन्नी (Cursed Bunny)लेखक: बोरा चुंग (Bora Chung), अनुवादक: एंटन हर (Anton Hur), भाषा: कोरियन (Korean), देश: दक्षिण कोरिया, प्रकाशक: होनफोर्ड स्टार  (Honford Star) 
  2. अ न्यू नेम: सेप्टालॉजी 6-7 (A New Name:Septology VI-VII)लेखक: जॉन फॉस (Jon Fosse) ,अनुवादक: डैमियन सर्लस (Damion Searls), भाषा: नॉर्वेआई (Norwegian), देश: नॉर्वे, प्रकाशक: फिट्जक्रालडो एडिशंस ( Fitzcarraldo Editions) 
  3. हेवन (Heaven)लेखक: मीको कावाकामी (Mieko Kawakami), अनुवादक: सैम्युल बेट (Samuel Bett) और डेविड बॉयड (David Boyd), भाषा: जापानीज, देश: जापान, प्रकाशक: पैन मैकमिलन, पिकाडोर (Pan Macmillan, Picador) 
  4. एलेना नोज (Elena Knows)लेखक: क्लॉडिया पिनेरो (Claudia Piñeiro) अनुवादक: फ्रेंसिस रिडल (Frances Riddle), भाषा: स्पेनिश, देश: अर्जनटीना,  प्रकाशक: Charco Press 
  5. टूम्ब ऑफ सैंड (Tomb of Sand)लेखक: गीतांजलि श्री (Geetanjali Shree), अनुवादक: डेजी रॉकवेल (Daisy Rockwell), भाषा: हिंदी, देश: भारत, प्रकाशक: टाइटल्ड एक्सिस प्रेस (Tilted Axis Press) 
  6. द बुक्स ऑफ जैकब (The Books of Jacob)लेखक: ऑल्गया टोकारजक (Olga Tokarczuk), अनुवादक: जेनिफर क्रॉफ्ट (Jennifer Croft), भाषा: पॉलिश (Polish),  देश: पोलैंड, प्रकाशक: फिट्जक्रालडो एडिशंस ( Fitzcarraldo Editions)  

इस शॉर्टलिस्ट का चुनाव एक चयन समिति ने किया था जिसके अध्यक्ष अनुवादक फ्रैंक विन (Frank Wynne) थे और लेखक और अकादमिक मर्व एमर (Merve Emre), लेखक और वकील पेटिना गपाह (Petina Gappah), लेखक, कॉमेडियन, और टीवी रेडियो प्रेजेंटर विव ग्रॉसकॉप (Viv Groskop) और लेखक और अनुवादक जेरेमी टियांग (Jeremy Tiang) इस समिति में  शामिल थे। यह पहली दफा था जब एक अनुवादक ने इन्टरनेशनल बुकर प्राइज़ की अध्यक्षता की है। 

बताते चलें समिति द्वारा पुरस्कार के लिए 135 पुस्तकों में से पहले 13 पुस्तकों का चयन कर उसे लॉन्ग लिस्ट में डाल था। इन 13 पुस्तकों में से अब 6 पुस्तकों  को छाँटकर शॉर्ट लिस्ट में जगह दी गई है। 

अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार (International Booker Prize) के विजेता की घोषणा 26 मई 2022 को वन मैरिलिबोन लंदन में होने वाले एक समारोह में किया जाएगा।



FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

4 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. आपकी इस प्रविष्टि के लिंक की चर्चा कल शनिवार (09-04-2022) को चर्चा मंच       "हे कवि! तुमने कुछ नहीं देखा?"  (चर्चा अंक-4395)     पर भी होगी!
    --
    सूचना देने का उद्देश्य यह है कि आप उपरोक्त लिंक पर पधार कर चर्चा मंच के अंक का अवलोकन करे और अपनी मूल्यवान प्रतिक्रिया से अवगत करायें।
    -- 
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' 

    ReplyDelete
    Replies
    1. चर्चाअंक में पोस्ट को शामिल करने हेतु हार्दिक आभार...

      Delete
  2. बूकर पुरस्कार के बारे में विस्तृत जानकारी दी है आपने।

    ReplyDelete

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल