नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

वर्ष 2021 के साहित्य अकादेमी बाल साहित्य पुरस्कारों की हुई घोषणा

 




30 दिसंबर 2021: साहित्य अकादेमी द्वारा वार्षिक तौर पर दिये जाने वाले बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की जा चुकी है। 30 दिसंबर 2021 को साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष प्रो चंद्रशेखर कम्बार की अध्यक्षता में  दिल्ली में हुई अकादेमी के कार्यकारी मण्डल की बैठक में 22 लेखकों को साहित्य अकादेमी बाल साहित्य पुरस्कार 2021 के लिए अनुमोदित किया गया। 

वर्ष 2021 के बाल साहित्य पुरस्कार से पुरस्कृत पुस्तकों में 5 उपन्यास, 4 कहानी-संग्रह, 6 कविता-संग्रह, 2 लघु-उपन्यास, 3 नाटक संग्रह, 1 लोक कथा संग्रह  और 1 जीवनी शामिल हैं। इन सभी पुस्तकों चुनाव उस भाषा के लिए बनी  तीन-तीन सदस्यों की चयन समिति द्वारा किया गया। ज्ञात हो इस साल गुजराती एवं पंजाबी में बाल साहित्य पुरस्कार नहीं प्रदान किए जा रहे हैं। 

पुरस्कार के मान्य पुस्तकें वह थीं जो कि पुरस्कार वर्ष के के तत्काल पूर्ववर्ती वर्ष के अंतिम पाँच वर्षों (अर्थात 1 जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2019 के बीच )में प्रथम बार प्रकाशित हुई हो:  

बाल साहित्य पुरस्कार 2021 के विजेता निम्न हैं:

  1. बकुल फुलर दरे (उपन्यास) - मृणाल चंद्र कलिता (असमिया) 
  2. बताकेस्टो बाबुर छाता (कहानी-संग्रह) - सुनिर्मल चक्रवर्ती (बाङ्ला )
  3. दिखुरा सल’बाथा  (लोक कथाएँ) - रतनेश्वर नार्जारी (बोडो)
  4. खड़क सिंह ते उसदा गुगलु (लघु-उपन्यास) - नरसिंह देव जम्वाल   (डोगरी)
  5. अमृता शेर-गिल: रिबेल विद ए पैंटब्रुश (जीवनी) - अनीता वच्छरजनी(अंग्रेजी)
  6. नाटक-नाटक में विज्ञान (नाटक-संग्रह) - देवेन मेवाड़ी (हिन्दी)
  7. ओडि होडा हुडुगा (उपन्यास) - बासु बेविनागिडा (कन्नड)
  8. फुलई गुलन हेंज (कहानी-संग्रह) - मजीद मजाज़ी (कश्मीरी) 
  9. सुमीचे कॉतग्री (लघु-उपन्यास) - सुमेधा कामत देसाय (कोंकणी) 
  10. लागि जो फूल आकाश (कविता-संग्रह) - अनमोल झा (मैथली)
  11. यावर मूवरूम ओरु मझाविल्लम (उपन्यास) - रघुनाथ पलेरी (मलयालम) 
  12. अपुनबना पंगलनी (नाटक-संग्रह) - निगोमबम जदुमणि सिंह(मणिपुरी)
  13. जोकर बनला किंगमेकर (उपन्यास) - संजय वाघ (मराठी) 
  14. इयाउँकिरी र जूनकिरी (कविता-संग्रह) - सुदर्शन अम्बटे(नेपाली) 
  15. गीता कहे मितर कथा (कविता-संग्रह) - दिगराज ब्रह्मा(ओड़िआ) 
  16. पाणी रा रुखाला (उपन्यास) - कीर्ति शर्मा (राजस्थानी)
  17. कथा माधुरी (कहानी-संग्रह) - आशा अग्रवाल (संस्कृत) 
  18. हलि मोन (कविता संग्रह) - सोवा हांसदा (संताली) 
  19. बार मन थार (कविता-संग्रह) - किशन खुबचंदानी ‘रंजयाल ’(सिन्धी)
  20. अम्मावुक्कु मगल उलागिन मुधल कधई(कहानी संग्रह) - मु मुरुगेश (तमिल)
  21. नेनु एंटे इवारु? (नाटक-संग्रह) - देवराजू महाराजू (तेलुगु) 
  22. चराग फूलों के (कविता-संग्रह) - कौसर सिद्दिकी (उर्दू)



विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप एक ताम्रफलक और 50000 रुपये की राशि बाद में आयोजित होने वाले किसी समारोह में प्रदान किए जाएंगे। 





FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. सभी विजेताओं को बहुत बहुत बधाई।

    ReplyDelete

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल