नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

लेफ्टी क्राइम अवार्ड्स 2022 के लिए नामांकित रचनाओं की सूची हुई जारी

लेफ्ट कोस्ट क्राइम लोगो


वार्षिक तौर पर अंग्रेजी में किए जा रहे रहस्यकथा लेखन के क्षेत्र में दिये जाने वाले 'लेफ्टी अवार्ड्स 2022' के लिए नामांकित रचनाओं की सूची हाल ही में जारी की गयी। यह सूची लेफ्ट कोस्ट क्राइम की वेबसाईट में प्रकाशित की गयी।  

बताते चलें  लेफ्ट कोस्ट क्राइम वार्षिक तौर पर आयोजित किया जाने वाला वार्षिक कन्वेन्शन है जो कि रहस्यकथा  प्रशंसकों और रहस्यकथा लेखकों द्वारा आयोजित किया जाता रहा है। हर वर्ष लेफ्ट कोस्ट क्राइम में अलग-अलग श्रेणियों में प्रकाशित उत्कृष्ट रहस्यकथाओं को 'लेफ्टी अवार्ड्स' से पुरस्कृत किया जाता है। इन पुरस्कारों के लिए लेफ्ट कोस्ट क्राइम के सदस्य अलग अलग श्रेणियों में प्रकाशित उपन्यासों के नामों को नामांकित करते हैं। 

वर्ष 2022 लेफ्टी अवार्ड्स के वह पुस्तकें मान्य थीं जिनका प्रकाशन वर्ष 2021 में अमेरिका और कनाडा में ई बुक या प्रिन्ट फॉर्म में किया गया था। अलग-अलग श्रेणियों में नामांकित पुस्तकें निम्न हैं:


सर्वश्रेष्ठ हास्य रहस्यकथाएँ (Lefty for Best Humorous Mystery Novel)

  •  कैजुन किस ऑफ डेथ (Cajun Kiss of Death) - एलन बायरन (Ellen Byron)
  •  मिमी ली क्रैक्स द कोड (Mimi Lee Cracks the Code) - जेनिफर चाऊ (Jennifer Chow) 
  •   फ़िनले डोनोवन इस किलिंग इट (Finlay Donovan Is Killing It)-  एले कोसिमानो (Elle Cosimano)
  •  हाउ टू बुक अ मर्डर (How To Book a Murder) - सिंथिया कहन (Cynthia Kuhn)
  •  मैंगो, मैम्बो एंड मर्डर  (Mango, Mambo, and Murder)  - रेकल वी रेयस (Raquel V. Reyes) 
  •   फॉग्ड ऑफ (Fogged Off) - वेंडल थॉमस (Wendall Thomas)  


सर्वश्रेष्ठ एतिहासिक रहस्यकथा (Lefty for Best Historical Mystery Novel)

इस पुरस्कार के लिए वह किताबें मान्य होते हैं जिनके कथानक 1970 से पहले की दुनिया में आधारित होते हैं। 


  • द क्राइ ऑफ द हैंगमैन (The Cry of the Hangman) - सुसाना कैलकिंस ( Susanna Calkins)
  •  द सैवेज काइन्ड (The Savage Kind) - जॉन कोपनहेवर (John Copenhaver)  
  •    क्लार्क एंड डिवीजन (Clark and Division) - नाओमी हिराहारा (Naomi Hirahara) 
  •   द बॉम्बे प्रिंस (The Bombay Prince) -सुजाता मैसी (Sujata Massey) 
  •   द मिरर डांस (The Mirror Dance) - कैटरिओना मैकफर्सन (Catriona McPherson) 
  •   डेथ एट ग्रीनवे (Death at Greenway) - लॉरी रेडर-डे (Lori Rader-Day) 

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू रहस्यकथा (Lefty for Best Debut Mystery Novel)

  • हू इस मॉड डिक्सन (Who Is Maud Dixon) - ऐलेक्सानड्रा एंड्रयूज  (Alexandra Andrews) 
  • ब्लैकआउट (Blackout) - मार्को कारोकारी (Marco Carocari)   
  • द अदर ब्लैक गर्ल (The Other Black Girl) - ज़ाकिया डलीला हैरिस (Zakiya Dalila Harris)
  •  आर्सेनिक एंड अडोबो (Arsenic and Adobo)  Mia P. Manansala, 
  • ऑल हर लिटल सीक्रिट्स (All Her Little Secrets) - वांडा एम मोरिस ( Wanda M. Morris) 


सर्वश्रेष्ठ रहस्यकथा (Lefty for Best Mystery Novel)

  • रनर (Runner) - ट्रेसी क्लार्क (Tracy Clark)
  • रेज़रब्लेड टियर्स (Razorblade Tears) - एस ए कॉस्बी (S.A. Cosby)  
  • लास्ट रिडेम्शन (Last Redemption) - मैट कॉयल ( Matt Coyle) 
  • लाइटनिंग स्ट्राइक (Lightning Strike) - विलियम केंट क्रूगर (William Kent Krueger) 
  • बाथ हौज़ (Bath Haus) - पी जे वरनॉन  (P.J. Vernon) 


ज्ञात हो लेफ्टी अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा अल्बुकर्क न्यू मेक्सिको में 7 से 10 अप्रैल 2022 के बीच आयोजित होने वाले कन्वेन्शन में की जाएगी। यह घोषणा 9 अप्रैल को की जायेगी। 


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

2 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. आपकी इस प्रविष्टि के लिंक की चर्चा कल बुधवार (26-01-2022) को चर्चा मंच "मनाएँ कैसे हम गणतन्त्र" (चर्चा-अंक4322) पर भी होगी!
    --
    सूचना देने का उद्देश्य यह है कि आप उपरोक्त लिंक पर पधार कर चर्चा मंच के अंक का अवलोकन करे और अपनी मूल्यवान प्रतिक्रिया से अवगत करायें।
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी चर्चाअंक में इस पोस्ट को शामिल करने के लिए हार्दिक आभार।

      Delete

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल