साहित्य विमर्श प्रकाशन एक उभरता हुआ प्रकाशन है जो अपने फलसफ़े के विषय में बात करते हुए लिखते है:
साहित्य विमर्श प्रकाशन, वह मंच है, जो भाषा-विशेष, विधा-विशेष, क्षेत्र-विशेष, लेखक-विशेष आदि बंधनो से पाठकों, लेखकों एवं प्रकाशकों को आजादी प्रदान करता है। हम प्रकाशन व्यवसाय के तीन स्तंभ – पाठक, लेखक एवं प्रकाशक को एक साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
और अपने इसी फलसफे पर चलते हुए प्रकाशन द्वारा पाठको के लिए हाल ही में आकर्षक घोषणा की है। यह घोषणा साहित्य विमर्श प्रकाशन द्वारा हाल ही में अपने वार्षिक सदस्यता योजना की शुरुआत को लेकर थी। प्रकाशन द्वारा बताया गया कि वैसे तो यह वार्षिक सदस्यता राशि फिलहाल ज्यादा है (जो आगे और बढ़ सकती है) लेकिन दिसम्बर 31,2021 तक इसमें अर्ली बर्ड डिस्काउंट प्रकाशन द्वारा दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत पाठक केवल 1499 रुपये में प्रकाशन की वार्षिक सदस्यता हासिल कर सकते हैं।
अगर आप यह वार्षिक सदस्यता लेते हैं तो वर्ष 2022 में प्रकाशन द्वारा प्रकाशित हर पुस्तक आपके पते पर मुफ़्त में डिलिवर कर दी जाएगी।
ज्ञात हो प्रकाशन द्वारा अप्रैल 2021, जब प्रकाशन द्वारा पहली पुस्तक प्रकाशित की गयी, से लेकर दिसम्बर 2021 तक 20 पुस्तकें प्रकाशित की जा चुकी हैं। ऐसे में प्रकाशन द्वारा वर्ष 2022 में सदस्यों को कम से कम 12 पुस्तकें देने की बात की गयी है।
तो देर किस बात की है?
अगर आपको पुस्तकें पढ़ना पसंद है तो जल्द ही निम्न लिंक पर जाकर इस वार्षिक सदस्यता को आप हासिल कर सकते हैं।
साहित्य विमर्श - वार्षिक सदस्यता
साहित्य विमर्श द्वारा अब तक प्रकाशित पुस्तकों के विषय में जानकारी आप प्रकाशन की वेबसाईट या अमेज़न पर जाकर देख सकते हैं:
नोट: यहाँ मैं (विकास नैनवाल, संपादक: एक बुक जर्नल) ये बताना अपना नैतिक कर्तव्य समझता हूँ कि मैं व्यक्तिगत तौर पर 'साहित्य विमर्श प्रकाशन से जुड़ा हुआ हूँ। 'एक बुक जर्नल' 'साहित्य विमर्श प्रकाशन' से अपना अलग अस्तित्व रखता है।
'एक बुक जर्नल' में हमारा प्रयास साहित्य से जुड़ी खबरे आप तक पहुँचाना है लेकिन साथ में एक तरह की पारदर्शिता रखना भी है।
Good information
ReplyDeleteजी आभार
DeleteGood information
ReplyDeleteपाठकों के लिए रोचक योजना। वह जरूर इससे लाभान्वित होंगे
ReplyDeleteजी आभार....
DeleteThanks for this beautiful update! Definitely enjoy it.
ReplyDeleteBlogging Generation
आभार...
Delete