नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

सूरज पॉकेट बुक्स द्वारा की गईं नई किताबें रिलीज

 

सूरज पॉकेट बुक्स की नई किताबें हुई रिलीज


सूरज पॉकेट बुक्स द्वारा तीन नई किताबों के रिलीज की घोषणा की गयी है। यह घोषणा सूरज पॉकेट बुक्स के फेस्बूक पृष्ठ पर एक पोस्ट के माध्यम से की गयी। यह तीनों किताबें अभी सूरज पॉकेट बुक्स की वेबसाईट पर की गयी हैं। 

इस बार रिलीज की गयी किताबें निम्न हैं:


जीरो डिग्री: वैली ऑफ डेथ  

जीरो डिग्री: वैली ऑफ डेथ - देवेन्द्र पाण्डेय


देवेन्द्र पाण्डेय अपने प्रशंसकों को हर वक्त कुछ न कुछ नया देने की कोशिश करते रहते हैं। अलग तरह के कथानक लिखने का वह प्रयोग करते रहते हैं जिसके चलते पाठकों के पास कुछ अलग हटके आता रहता है। इससे पहले वो इच्छामृत्यु और जा चुड़ैल जैसे एक दम अलग कथानक पाठकों के लिए लाए थे और अब वह एक रोमांचकथा लेकर अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत हो रहे हैं।  

किताब परिचय:

दुर्गम बर्फीली घाटियों में हुयी एक दुर्घटना के दौरान भूस्खलन में दफन हो गए कुछ लोग किसी प्रकार जीवित बच गए, लेकिन जल्द ही उन्हें अहसास हो गया था कि उनके भीतर कुछ बदल चुका है। उनका सामना अपने भीतर छिपे दानव से हुआ और अब उनकी जिंदगी दूसरों के लिए बुरा सपना बन चुकी थी।

बर्फीली घाटियों में क्रूरता का एक ऐसा खेल शुरू हुआ जिसने इंसान और राक्षस की परिभाषा बदल कर रख दी।

पृष्ठ संख्या: 200मूल्य: 240  190 रुपये/- | पुस्तक लिंक: जीरो डिग्री


जुनून 

जुनून - विकास सी एस झा


जुनून विकास सी एस झा द्वारा लिखी गयी मर्डर मिस्ट्री है। किताब पर आश्विन ग्रोवर शृंखला का पहला उपन्यास दर्ज है जिससे अंदेशा होता है कि इस किरदार को लेकर लेखक अन्य पुस्तकें लिखने वाले हैं। ज्ञात हो इससे पहले विकास सी एस झा का उपन्यास जाल और मोहरा नाम के उपन्यास सूरज पॉकेट बुक्स से प्रकाशित हो चुके हैं। 

किताब परिचय

शालिनी खेतान का सरेशाम कत्ल उसके ही घर के अंदर हुआ था और जिस पर कातिल होने का शक था वो खुद कत्ल कर दिया गया। तो आखिर कौन था इन दो कत्लों के पीछे ? 

डबल मर्डर की ये गुत्थी पुलिस के सुलझाए न सुलझ पा रही थी। क्या ये कोई ड्रग एंगल था या फिर कुछ और ही था ? 

ऐसे में क्या प्राइवेट डिटेक्टिव अश्विन ग्रोवर कामयाब हो पाता है कत्ल की इस गुत्थी को सुलझाने में ? 

कहीं खुद उसकी क्लाइंट ही तो नहीं इन सब बातों के पीछे ? 

लालच, महत्वकांक्षा और जुनून की एक ऐसी रहस्यमय गाथा जो आपको रोमांच के समुंदर की गहराइयों तक लेकर जाएगी। 

पृष्ठ संख्या: 164 | मूल्य: 220  180 रुपये/- | पुस्तक लिंक: जुनून


दि सुसाइड केस 

दि सुसाइड केस - सुप्रिया प्रवाह


दि सुसाइड केस लेखिका सुप्रिया 'प्रवाह' का लिखा हुआ उपन्यास है। यह एक रोमांचकथा है। 

किताब परिचय:

हिमालय यात्रा से आने के सिर्फ तीन दिन बाद ही सुपरस्टार आरव की लाश रेल की पटरी पर मिलती है। आरव की संदेहास्पद मौत की जाँच करते हुए उसकी एक्स गर्लफ्रेंड एसीपी कलसी, उसका दोस्त दीपक व उसका वकील अरुणाचल पहुंचते है । नन्हे लामा और वकील के लापता होते ही एसीपी कलसी के शक की सुई वकील पर अटक जाती है। आखिर क्या है आरव की मौत का राज?

मुंबई से अरुणाचल, नेपाल, तिब्बत, कैलाश और फिर मुंबई से इंदौर, रुड़की तक के इस रोमांचक रहस्यमई यात्रा में मर्डर मिस्ट्री के साथ दोस्ती, प्यार, व्यथा और भावुकता है। यह अद्भुत कहानी है एक मानव जीवन के संघर्ष, उसके जीने की इच्छा और आत्मदर्शन की।

 

पृष्ठ संख्या: 290मूल्य: 330  250 रुपये/- | पुस्तक लिंक: दि सुसाइड केस


यह भी पढ़ें



FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल