नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

बनिए कलमबाज़ और जीतिए 50 हजार रुपये के पुरस्कार

कहानियाँ एप्प के कलमबाज प्रतियोगिता में वितरित होंगे 50 हजार रुपये के इनाम


ऑनलाइन प्लैटफॉर्म कहानियाँ अक्सर अपने यूजर्स के लिए प्रतियोगिताएँ लेकर आता रहा है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से वह लेखकों और पाठकों को अपनी लेखनी का जलवा दिखाने का मौका देता रहा है। 

इसी श्रृंखला में आगे बढ़ते हुए कहानियाँ अब कलमबाज प्रतियोगिता लेकर आ रहा है। इस प्रतियोगिता में एप्प द्वारा लेखकों को 50000 रुपये के इनाम दिये जाएंगे। इनाम जीतने के लिए लेखकों को शृंखला में कहानी लिखनी होगी। 

प्रतियोगिता में शामिल होने के नियम निम्न हैं:

  1. इस प्रतियोगिता में सभी कहानियाँ सीरीज में लिखी होनी चाहिए। कहानी मूल रूप से मौलिक और स्वरचित होनी चाहिए।
  2. किसी भी सीरीज की कहानियों के भागों की संख्या कम से कम 15 होनी चाहिए और उसके ऊपर कोई अधिकतम सीमा नहीं है। एक हफ्ते में कम से कम दो भाग तो प्रकाशित होनी ही चाहिए। प्रत्येक भाग में शब्दों की सीमा 1500 शब्द से ऊपर होनी चाहिए।
  3.  कहानी की विधा प्रेम, रोमांस, हॉरर, थ्रिलर, ड्रामा, मायथोलॉजी, बाल कहानी, पौराणिक, धार्मिक व आध्यात्मिक, हास्य, सामाजिक, साइंस फिक्शन, यात्रा वृतांत में से कोई भी चयन कर सकते है। आप इनमें से किसी भी विधा में लिखने को पूर्णतया स्वतंत्र हैं।
  4. यदि कोई प्रतिभागी एक से अधिक सीरीज लिखना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है। उसकी जितनी कहानियाँ चयन होंगी रकम उतनी ही ज्यादा बढ़ती जाएंगी।
  5. इस प्रतियोगिता में सबमिट की गई कहानियाँ एक्स्क्लूसिव होनी चाहिए। वह कहानियाँ kahaniya प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और नहीं होनी चाहिए।
  6. इस प्रतियोगिता का परिणाम हमारी निर्णायक मंडली द्वारा लिया जाएगा जो सर्वमान्य होगा।


प्रतियोगिता में शामिल शृंखला पूरी करने की अंतिम तारीक

15 जनवरी 2022 तक आपके द्वारा लिखी हुई सीरीज पूरी हो जानी चाहिए।


प्रतियोगिता के पुरस्कार

  1. प्रथम विजेता को 10,000 रुपये
  2. द्वितीय विजेता को 5,000 रुपये
  3. तृतीय विजेता को 2,500 रुपये से
  4.  अगले 32 विजेताओं को सांत्वना स्वरूप 1,000 रुपये दिए जाएंगे।


कहानी पोस्ट करने का लिंक

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपको अपने कहानी निम्न लिंक के माध्यम से प्रकाशित करनी होगी:

कहानियाँ - कलमबाज लिंक

 

महत्वपूर्ण नोट: 

कहानियाँ ओनरशिप किसी भी अपरिहार्य कारणों से तकनीकी या 200 से कम प्रविष्टियों के लिए प्रतियोगिता को बढ़ाने या समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। इसलिए 15 जनवरी 2022 तक इस प्रतियोगिता में कम से कम 200 सीरीज कहानियाँ सबमिट होंगी तभी सभी विजेता पुरस्कार के हकदार होंगे


नोट:- 

इस प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी जानकारी हेतु निम्न मेल एवं नम्बर पर कभी भी सम्पर्क कर सकते हैं।

dev@kahaniya.com

9759710666



FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

6 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. आपकी इस प्रविष्टि के लिंक की चर्चा कल सोमवार (22-11-2021) को चर्चा मंच         "म्हारी लाडेसर"    (चर्चा अंक4256)     पर भी होगी!
    --
    सूचना देने का उद्देश्य यह है कि आप उपरोक्त लिंक पर पधार करचर्चा मंच के अंक का अवलोकन करे और अपनी मूल्यवान प्रतिक्रिया से अवगत करायें।
    -- 
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'   

    ReplyDelete
    Replies
    1. चर्चा अंक में मेरी पोस्ट को शामिल करने के लिए हार्दिक आभार....

      Delete
  2. बहुत ही बढ़िया जानकारी प्रतियोगिता सराहनीय।
    सहभागिता का प्रयास रहेगा।
    सादर

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी कोशिश कीजिएगा। जानकारी आपको काम की लगी इसके लिए आभार।

      Delete
  3. उपयोगी जानकारी के लिए बहुत धन्यवाद आदरणीय ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. जानकारी आपको उपयोगी लगी यह जानकर अच्छा लगा आदरणीय। आभार।

      Delete

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल