नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

गोल्डसबोरो बुक्स ग्लास बैलअवॉर्ड 2021 की शॉर्ट लिस्ट हुई जारी

गोल्डसबोरो बुक्स (Goldsboro Books) द्वारा ग्लास बैलअवार्ड (Glass Bell Award) 2021 के लिए नामांकित छः  रचनाओं की शॉर्ट लिस्ट उनकी वेबसाइट पर 5 अगस्त 2021 को जारी की गई। 

ग्लास बैलअवार्ड (Glass Bell Award) अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तकों के लिए दिया जाने वाला अपनी तरह का एकलौता ऐसा पुरस्कार है जहाँ रचनाओ के चयनित होने के लिए श्रेणी की बाध्यता नहीं है। गम्भीर साहित्य (Literary fiction), अपराध साहित्य (crime fiction), विज्ञान-गल्प (Science Fiction). ऐतिहासिक गल्प (historical fiction),  फंतासी (Fantasy) सरीखी सभी श्रेणियों की किताबों को इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया जा सकता है। 

आपको बताते चले गोल्ड्स बोरो बुक्स लन्दन (Goldsboro Books) द्वारा दिया जाने वाला ग्लास बैलअवार्ड (Glass Bell Award) का यह पाँचवा वर्ष है। हर वर्ष यह पुरस्कार एक सर्वश्रेष्ठ उपन्यास को दिया जाता है। 

ग्लास बैलअवार्ड (Glassbell award) में  रचनाओं और विजेताओं का चयन डेविड हेडली (David Headley) जो कि  गोल्ड्सबोरो बुक्स(Goldsboro Books) के सह संस्थापक और  मैनेजिंग डायरेक्टर और उनकी टीम द्वारा किया जाता है।

2021 की शॉर्ट लिस्ट में शामिल की गई रचनाओं की सूची निम्न है:


    गोल्डसबोरो बुक्स ग्लास बेल अवॉर्ड 2021 की शॉर्ट लिस्ट हुई जारी


    द गर्ल विद द लाउडिंग वोइस (The Girl With the Louding Voice) - एबी दारे (Abi Daré) 

    किताब परिचय:

    द गर्ल विद द लाउडिंग वोइस (The Girl With the Louding Voice) चौदह वर्षीय एदुनी की कहानी है। एदुनी नाइजीरिया के एक छोटे से गाँव में रहती है और उसका सपना अच्छी शिक्षा पाना है। वह शिक्षित होकर अपने परिवार को एक आरामदेह ज़िंदगी देने की चाह रखती है। 

    लेकिन फिर उसका पिता उसे एक बूढ़े आदमी को उसकी तीसरी बीवी बनने के लिए बेच देता है। जब उसके नये घर में त्रासिदी होती है तो वह भाग कर लागोस के एक अमीर इलाके में आ जाती है जहाँ वह एक घर में नौकरानी का काम करने लगती है। लेकिन जीवन इतना सरल नहीं है। \

    एदुनी की मालकिन खुर्राट औरत है और उसके पति की बुरी नजर एदुनी  के ऊपर है। लेकिन एदुनी  ने हार मानना नहीं सीखा है। वह जीवन से लड़ना जानती है और चाहे लोग उसे कितना भी चुप कराने की कोशिश करे अपनी आवाज लोगों तक पहुँचाना चाहती है। और फिर एक दिन उसकी ज़िंदगी में एक व्यक्ति ऐसा आता है जो उसकी आवाज सुन लेता है। 

    किताब लिंक: अमेज़न



    द कोर्ट ऑफ़ मिराकल्स (The Court of Miracles) -  केस्टर ग्रांट (Kester Grant)

    किताब परिचय:

    द कोर्ट ऑफ़ मिराकल्स (The Court of Miracles) में लेखक केस्टर ग्रांट (Kester Grant) ने विक्टर हुगो (Victor Hugo) के क्लासिक उपन्यास लेस मिसरेबल्स (Les Misérables) की एक नई तरह से कल्पना करी है।  अगर फ्रांस की क्रांति असफल हॉ गयी होती तो उपन्यास के किरदारों के जीवन पर जो असर होता उसे ही इस उपन्यास में उन्होंने दर्शाया है।

    स्वतंत्रता 

    यह सन 1828 है और पैरिस के नागरिक फ्रांस की क्रांति की असफल होने के कारण अभी भी दुखी हैं। उनमें से कई लोगों चोरों और कातिलों के संघ के रूप में इकट्ठा हो चुके हैं। इन्हीं संघों को कोर्ट ऑफ मिरेकल्स कहा जाता है। 


    परिवार 

    एपोनाइन ने इस त्रासिदी में सबसे ज्यादा खोया है। जब उसके पिता उसकी बहन को वैश्यालय में बेच देते हैं तो वह फैसला करती है वह चाहे कुछ भी हो अपनी बहन को वापिस लाएगी। अगर उसे इसके लिए कोर्ट ऑफ मिरेकल्स, जो लोग उसकी बहन को बंदी बनाकर रख रहे हैं, में भी शामिल होना पड़े तो वह इससे झिझकेगी नहीं।

    गद्दारी 

    एपोनाइन आखिर कोर्ट ऑफ मिरेकल्स की सबसे बेहतरीन चोर बन जाती है। उसकी उधर इज्जत है और इस दौरान  उसे एकऔर नई बहन कॉसेट मिल गयी है। लेकिन एपोनाइन के दिल में अभी भी वह फैसला ज़िंदा है। उसे अपनी बहन को बचाना है। पर अपनी एक बहन को बचाने के लिए उसे अपनी दूसरी बहन को धोखा देना होगा। क्या वो ऐसा कर पाएगी?


    किताब लिंक: अमेज़न



    अपाईरोगोन (Apeirogon) - कोलम मिककैन (Colum McCann) 

    किताब परिचय:


    रामी एलहनन और बसाम अरामीन एक दूसरे के नजदीक रहते हैं लेकिन फिर भी उनका जीवन एक दूसरे से बहुत जुदा  है। रामी इसराईली है और बसाम पेलिस्तीनी । रामी की लाइसेन्स प्लेट पीली है और बसाम की हरी। रामी को वेस्ट बैंक पहुँचने में पंद्रह मिनट लगते हैं और बसाम को डेढ़ घंटा लगता है। 

    दोनों ने ही अपनी अपनी बेटियाँ खोई हैं। रामी की तेरह वर्षीय बेटी समादर एक आत्मघाती हमले में तब मारी गयी थी जब वह अपने दोस्तों के साथ खरीददारी कर रही थी। वहीं बसाम की दस साल की बच्ची अबीर को बॉर्डर पुलिस के लोगों ने उसके स्कूल के बाहर गोली मार दी थी। अबीर के जेब में उस वक्त एक टॉफी थी जिसे उसे खाने का वक्त भी न मिल पाया था।

    दोनों के अंदर ही गम और गुस्सा है। लेकिन दोनों ही आखिर में एक दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त बन जाते हैं। 


    किताब लिंक: अमेज़न



    एट डिटेक्टिवस (Eight Detectives) - एलेक्स पवीसी (Alex Pavesi) 

    किताब परिचय:

    सभी रहस्यकथाएँ कुछ नियमों का पालन करती हैं। ग्रांट मिकअलिस्टर, जो एक अपराध कथा लेखक और गणित का प्रोफेसर था, ने कभी इन सभी नियमों को जान लिया था। 

    पर उस वक्त को तीस वर्ष गुजर चुके हैं। अब वह भूमध्य सागर में मौजूद एक टापू में एकाकी जीवन बिता रहा है।  अब तीस साल बाद उसके जीवन में हलचल तब मचती है जब जूलिया हार्ट नाम की संपादक उसके घर आती है। वह उसके पुराने उपन्यासों को दोबारा प्रकाशित करना चाहती है और यही कारण है कि वह उसके साथ मिलकर उन कहानियों पर काम करना चाहती है। 

    लेकिन जो जैसा दिखता है वैसा होता नहीं है। जैसे जैसे जूलिया कहानियाँ पढ़ती जाती है उसे लगने लगता है कि हो न हो इन कहानियों का कुछ पुराने हुए कत्लों से गहरा नाता है। इनमें ऐसे छुपे हुए सबूत है जो कि असली कातिल के तरफ इशारा करते हैं । 

    अब जूलिया को फूँक फूँक कर कदम रखने की जरूरत है। उसे मालूम है कि कुछ न कुछ रहस्यमय इधर है पर उस रहस्य तक पहुँचना उसके लिए प्राणघातक भी हो सकता है। क्या वो ये खतरा उठाएगी?

    किताब लिंक: अमेज़न



    द डेविल एंड द डार्क वाटर (The Devil and the Dark Water) - स्टुअर्ट टर्टन (Stuart Turton)

    किताब परिचय:

    यह सन 1634 और सैमुएल पिप्स, जिसे दुनिया का सबसे महान जासूस भी कहा जाता है, को डच ईस्ट इन्डीस से एम्स्टर्डम लाया जा रहा है। एक अपराध है जिसका इलजाम उस पर एम्स्टर्डम में लगा हुआ है। हो सकता है उसे उस अपराध के चलते वहाँ सजा भी हो जाए। सैमुएल पिप्स के साथ उसका वफादार बॉडी गार्ड और दोस्त आर्न्ट हेज भी इस सफर में शामिल है जिसने सैमुएल को बेगुनाह साबित करने का बीड़ा उठाया है। इसी जहाज पर सारा वीसल नाम की कुलीन महिला है, जिसका एक गहरा राज है, और उसका पति है जो बटाविया का गवर्नर है। 

    लेकिन जैसी ही यह सफर शुरू होता है जहाज में खौफनाक घटनाएँ होने लगती हैं। जहाज के पाल पर एकअजीब निशान अचानक से आ जाता है। एक मरा हुआ कोढ़ी जहाज के डेक पर दिखाई देने लगता है। जहाज में मौजूद जानवरों को बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया जाने लगता है।  और फिर जहाज के यात्रियों को एक विचित्र फुसफुसाहट सुनाई देने लगती है। इस फुसफुहाट के अनुसार जहाज में तीन शैतानी चमत्कार होने वाले हैं।  पहला एक नामुमकिन लक्ष्य है, दूसरा एक नामुमकिन सी लगती चोरी है और तीसरा एक नामुमकिन सा लगता खून है। 

    क्या जहाज में हो रही घटनाओं के पीछे कोई शैतान है? पिप्स के कैद होने के चलते अब रहस्य का पता लगाने की जिम्मेदारी आर्न्ट हेज के ऊपर है क्योंकि अगर ऐसा करने में नाकामयाब होते हैं तो जहाज का डूबना और सबका मरना तय है। 

    किताब लिंक: अमेज़न



    पीपल ऑफ़ अबैंडन्ड करैक्टर (People of Abandoned Character) - क्लेयर व्हिटफील्ड (Clare Whitfield) 

    किताब परिचय:

    क्या हो अगर आपको लगे कि आपका पति जैक द रिपर है?

    यह वर्ष 1888 है और ससैनाह बहुत खुश है। वह एक जवान और अमीर सर्जन से शादी कर चुकी है। उसने ज़िंदगी में जो चाहा था वह उसे मिल गया है। उसका पति उससे बेइंतिहा मोहब्बत करता है और उसकी हर बात मानता है। 
    उसे लगता है वह स्वर्ग में जी रही है। 

    लेकिन फिर अचानक सब कुछ बदल जाता है। उससे प्यार करने वाला पति अचानक से गुस्सैल और हिंसक हो जाता है। वह सारी सारी-रात घर से बाहर रहता है और जब लौटता है तो खून से लथपथ रहता है। वह रातों को कहाँ जाता है ये उसके लिए एक रहस्य है। 

    ससैनाह अकेली है और परेशान है। ऐसे में वह व्हाइटचैपल में हो रहे दिल दहलाने वाले कत्लों की खबरों पर ध्यान देने लगती है। जैसे जैसे कत्ल होते जाते हैं उसके दिमाग में एक शक का बीज उत्पन्न होने लगता है। जिस भी रात उसका पति बाहर रहता है, उसके अगले दिन एक और औरत की लाश पुलिस को मिलती है।

    क्या ये इत्तेफाक है? या फिर जिसे दुनिया जैक द रिपर कहती है वो उसका पति ही है?


    किताब लिंक: अमेज़न



    बताते चलें ग्लास बैलअवार्ड (Glass Bell Award) के विजेता की घोषणा 30 सितम्बर 2021 को की जाएगी।  ग्लास बैल अवार्ड (Glass Bell Award) के विजेता को 2000 पाउंड की ईनाम राशि के साथ एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया जायेगा। 


    ‘This post is a part of Blogchatter Half Marathon
    FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

    Post a Comment

    4 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
    1. बहुत सुंदर लेख है। आपकी संक्षिप्त विवरण की वजह से मेरी रोचक 2 किताबें पढ़ने को जाग गयी हैं।

      1) The Girl with the louding voice

      2) The Devil and the dark water.

      आभार आपका, इसी तरह जानकारियां साझा करते रहें। आभार आपका बंधु।।

      ReplyDelete
      Replies
      1. जानकारी आपको पसंद आयी। यह जानकर अच्छा लगा। लगातार इस तरह की जानकारियाँ आप तक लाने की कोशिश रहेगी।

        Delete
    2. बहुत सुन्दर जानकारी ....कहानियों का संक्षिप्त विवरण बहुत ही रोचक एवं बुक पढने की लालसा उत्पन्न क रहा है।

      ReplyDelete

    Top Post Ad

    Below Post Ad

    चाल पे चाल