नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

नीलम जासूस कार्यालय द्वारा की गयी नवीन घोषणाएँ

नीलम जासूस कार्यालय के श्री सुबोध भारतीय द्वारा नीलम जासूस कार्यालय के फेसबुक ग्रुप  पर कुछ घोषणाएं हाल फिलहाल में की है। यह घोषणाएं लेखक सुरेश चौधरी, परशुराम शर्मा और जनप्रिय लेखक ओम प्रकाश शर्मा के उपन्यासों के विषय में की गयीं हैं।

13 जुलाई को श्री सुबोध भारतीय द्वारा फेसबुक पृष्ठ पर लेखक सुरेश चौधरी के नवीन उपन्यास दंगा के प्री आर्डर की घोषणा की थी। लेखक सुरेश चौधरी अब तक चार उपन्यास लिख चुके हैं और दंगा उनका नवीनतम उपन्यास होने वाला है। 218 पृष्ठ के इस उपन्यास की कीमत वैसे तो 200 रूपये रखी गई है लेकिन प्री आर्डर करने पर आपको यह 160 रूपये में मिल जाएगा। वहीं उपन्यास की डिलीवरी भी आपको मुफ्त की जायेगी।

उपन्यास का प्री आर्डर  9310032470  पर सम्पर्क कर दिया जा सकता है। उपन्यास का मूल्य गूगल पे, फोन पे, पेटीएम के माध्यम से दिया जा सकता है। 


दंगा | सुरेश चौधरी | प्रीआर्डर

यह भी पढ़ें: सुरेश चौधरी का परिचय

इसी माह की  सत्रह जुलाई को नीलम जासूस के फेसबुक पृष्ठ पर श्री सुबोध भारतीय द्वारा लेखक परशुराम शर्मा के नवीनतम उपन्यास जय श्रीराम के जल्द ही प्रकाशित होने की घोषणा की गई है। उपन्यास के पोस्टर पर 'भ्रष्ट तन्त्र पर राम का आक्रमण' दर्ज है जिससे लग रहा है कि भ्रष्टाचार के इर्द गिर्द इस उपन्यास का कथानक केन्द्रित किया गया है। उपन्यास कब प्रकाशित किया जाएगा इसकी घोषणा फिलहाल नहीं की गयी है।

परशुराम शर्मा | जय श्रीराम | नीलम जासूस कार्यालय


यह भी पढ़ें: लेखक परशुराम शर्मा का परिचय

वहीं 19 जुलाई 2021 को श्री सुबोध भारतीय द्वारा नीलम जासूस कार्यालय द्वारा शीघ्र प्रकाशित छठवें  सेट के रिलीज़ होने की घोषणा की गयी। यह घोषणा भी उन्होंने नीलम जासूस के फेसबुक पृष्ठ पर की हैं।

इस नवीन सेट में जनप्रिय लेखक ओम प्रकाश शर्मा के आठ उपन्यासों को एक साथ रिलीज़ किया जाएगा। यह उपन्यास निम्न हैं

  1. सांझ का सूरज,  मूल्य: 250/-
  2. भयंकर जाल (राजेश सीरीज का प्रथम नावेल), मूल्य: 175/-
  3. कुलदेवी का रहस्य (गोपाली सीरीज का प्रथम उपन्यास), मूल्य: 150/- 
  4. जगत और जादूगरनी (जगत सीरीज का प्रथम उपन्यास,3 इन 1 ), मूल्य: 350/-
  5.  केसरीगढ़ की काली रात (बंदूकसिंह सीरीज का प्रथम उपन्यास), मूल्य: 200/- 
  6. ट्रांसमीटर की खोज (चेतन सीरीज का प्रथम नावेल), मूल्य: 150/-
  7. औरतों का शिकार (चक्रम सीरीज का प्रथम उपन्यास), मूल्य: 150/-
  8. कब्रिस्तान की चीखें, (गोपाली ताऊ लिली सीरीज का प्रथम उपन्यास), मूल्य: 150/- 



अगर आप इस पूरे सेट को आर्डर करते हैं तो 1575 रूपये कुल कीमत वाले इस सेट पर आपको दस प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा और साथ ही उपन्यासों की डिलीवरी भी मुफ्त की जायेगी।

आप पेटीएम और गूगलपे के माध्यम से भी उपन्यासों को घर बैठे मँगवा सकते हैं। 

गूगल पे और पे टीएम नम्बर: 9310032470

अधिक जानकारी के लिए आप निम्न नम्बर पर सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं:
9311377466

फेसबुक पोस्ट में नीलम जासूस कार्यालय द्वारा यह भी घोषणा की गई है कि उनके इस सेट को 15 अगस्त से पूर्व डिस्पैच कर दिया जायेगा।


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल