नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

फ्लाईड्रीम्स प्रकाशन लेकर आया है दो नये फंतासी उपन्यास

फ्लाईड्रीम्स प्रकाशन अपने पाठकों के लिए अनूठे कथानक लाने के लिए मशहूर है। फ्लाईड्रीम्स प्रकाशन के क्षेत्र में नित्य नये प्रयोग कर रहे हैं और ऐसे कथानक लाने की कोशिश कर रह हैं जिनकी जरूरत हिन्दी पाठकों को काफी वक्त से रही है। 

फंतासी लेखन भी एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ अंग्रेजी के पाठकों के लिए तो बहुत विकल्प हैं लेकिन हिन्दी पाठकों के लिए मशहूर अंग्रेजी उपन्यासों के हिन्दी अनुवाद पढ़ने के सिवाय ज्यादा कोई विकल्प मौजूद नहीं है। ऐसे में फंतासी लेखन के क्षेत्र में फ्लाईड्रीम्स पाठकों के लिए दो नये तोहफे लेकर आ रहा है। उन्होंने इस शैली के दो नये उपन्यास लाने की घोषणा की है जो कि फंतासी उपन्यास पसंद करने वाले पाठकों को जरूर आकर्षित करेंगे।


फ्लाईड्रीम्स प्रकाशन लेकर आया है दो नये फंतासी उपन्यास

फ्लाईड्रीम्स द्वारा जल्द प्रकाशित होने वाले यह दोनों फंतासी उपन्यास निम्न हैं:

अथर्व और मायालोक  -मनीष पाण्डेय 'रूद्र'

अथर्व और मायालोक मनीष पाण्डेय 'रूद्र' का प्रथम उपन्यास है। मनीष प्रतिलिपि जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म में काफी सक्रिय हैं और उधर उन्हें हजारों बार पढ़ा जा चुका है। कुकू एफ एम जैसी ऑडियो बुक्स एप्प में भी उनकी रचनाओं को पाठकों द्वारा सहराया गया है। अब वह  अपने इस उपन्यास में  पाठको को एक ऐसे माया लोक की सैर करा रहे  हैं जहाँ पशुमानवों का बसेरा है।

किताब परिचय:
लाइब्रेरी में काम करने वाले अथर्व का था बस एक ही मकसद था, अपने माता पिता की खोज। और इसी खोज में उसके हाथ लगा एक जादुई लॉकेट। जिसे पाने को बेताब थे कुछ मायावी प्राणी। जो खूँखार जानवरों में तब्दील हो सकते थे।

और फिर माया द्वार से अथर्व जा पहुँचा मायालोक!!!
जहाँ चल रहे युद्ध ने इस अनाथ लड़के को बना डाला एक योद्धा।

क्या अथर्व उन जादुई जीवों के पंजों से बच पाया? क्या उसे वह उपने माँ बाप को खोजने में सफल हो पाया?

नयन ग्रह - मनमोहन भाटिया

लेखक मनमोहन भाटिया अलग अलग विषयों पर अपनी कलम चलाते रहते हैं। हाल ही में उनका हॉरर उपन्यास अदृश्यम आया है और साथ में उन्होंने सामाजिक विषयों पर कई कहानी संग्रह प्रकाशित किये हैं। अब वह पाठकों के लिए विज्ञान गल्प और फंतासी का मिश्रण लेकर आ रहे हैं। वह एक ऐसे ग्रह की कहानी लेकर आ रहे हैं जो कि अदृश्य है। 

किताब परिचय:

पृथ्वी से मीलों दूर, लेकिन हमारी सभ्यता से सबसे करीब
उत्पत्ति महाभारत के कालखंड से, लेकिन उन्नति में हमसे करोड़ों वर्ष आगे
अदृश्य हैं वे हमारी नज़रों से, लेकिन हमारी हर एक हलचल पर है उनकी नज़र
कलयुग में भी सत्युग सा जीवन और उद्देश्य सिर्फ एक संरक्षण

एक ग्रह जिसकी पूरी कार्य प्रणाली का उद्देश्य पृथ्वी पर बसे सभी भारतीयों की रक्षा करना है। जिसकी मौजूदगी से सभी अनजान हैं लेकिन इसके निवासी प्रजातंत्र के उच्च पदों पर आसीन हैं। जिनके लिए इंसानी विज्ञान बच्चों के खेल जैसा है। उनके लिए सरल है भक्षक बन कर, आक्रांत की तरह राज करना पृथ्वी पर।

मगर अपनी मर्यादाओं की दूरी बनाकर, आज भी वे सिर्फ मार्गदर्शन करते हैं। चाहते हैं तो सिर्फ राम राज्य की स्थापना।

एक ऐसा गुप्त स्थान जिससे भारत सहित विश्व के सभी देशों की दशा और दिशा तय होती है, जो कहलाती है नयन ग्रह।

एक अदृश्य ग्रह की कहानी।

******

तो यह हैं फ्लाईड्रीम्स प्रकाशन द्वारा लाये जा रहे नवीन फंतासी उपन्यास। इन उपन्यासों को आप कैसे खरीदेंगे इसकी जानकारी उनके फेसबुक पृष्ठ से सम्पर्क स्थापित कर प्राप्त कर सकते हैं। 

तो आप इनमें से कौन कौन से पढ़ने वाले हैं?
FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल