प्रकाशन संस्थान नीलम जासूस कार्यालय द्वारा उनका चौथा सेट रिलीज़ कर दिया गया है। नीलम जासूस कार्यालय हिन्दी अपराध साहित्य के दिग्गज उपन्यासकारों के क्लासिक उपन्यासों को पुनः प्रकाशित कर रहा है। इस प्रकाशन संस्थान से अब तक जनप्रिय लेखक ओम प्रकाश शर्मा, वेद प्रकाश काम्बोज और परशुराम शर्मा के उपन्यास पुनः मुद्रित हो चुके हैं।
प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस सेट में जनप्रिय लेखक ओम प्रकाश शर्मा के सात उपन्यासों को चार पुस्तकों में और वेद प्रकाश काम्बोज के विजय सिंगही श्रृंखला के पाँच उपन्यासों को तीन पुस्तकों में प्रकाशित किया गया है।
जनप्रिय लेखक ओम प्रकाश शर्मा के उपन्यास:
- राजगुरु, विद्रोही जादूगर (2 इन 1) - मूल्य 200 रूपये
- पिशाच सुंदरी की वापसी (गोपाली-जगत श्रृंखला) - मूल्य: 200 रूपये
- रुक जाओ निशा (सामाजिक उपन्यास) - मूल्य: 225
- देशद्रोही वैज्ञानिक, मंगोल सुंदरी, जलता हुआ समुद्र (राजेश, जगत, जयंत श्रृंखला) (थ्री -इन - वन)- मूल्य: 250 रूपये
वेद प्रकाश काम्बोज द्वारा लिखित उपन्यास
- रहस्यमयी आवाज (दो भाग) - मूल्य: 200 रूपये
- भयानक बदला, तबाही का देवता (2 इन 1) - मूल्य:250 रूपये
- सिंगही न्यूयॉर्क में - मूल्य: 150
वैसे तो इस पूरे सेट का मूल्य 1475 रूपये है लेकिन अगर आप इसे मंगवाते हैं तो आपको यह दस प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मुहैया करवाया जाता है।
किताब आप पेटीएम और गूगल पे से आर्डर देकर मँगवा सकते हैं।
गूगल पे: 9310032470, पेटीएम: 8595667924
अगर आप पिछले तीन सेट में प्रकाशित उपन्यास मँगवाना चाहते हैं तो नीलम जासूस कार्यालय की साईट या अमेज़न के माध्यम से भी पुस्तकों को मँगवा सकते हैं।
नीलम जासूस कार्यालय द्वारा प्रकाशित की जाने वाले उपन्यासों की जानकारी आप उनके फेसबुक पृष्ठ को लाइक करके भी पा सकते हैं:
© विकास नैनवाल 'अंजान'
FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.
ये खबर निसंदेह शुभ है।
ReplyDeleteजी सही कहा.. पुराने क्लासिक उपन्यास का नवीन संस्करण ऐसे पाठकों के लिए लाभदायक होगा जो कि इन्हें पढ़ना तो चाहते थे लेकिन अनुपलब्धता के चलते पढ़ नहीं पा रहा था...
Deleteहृदय से धन्यवाद।
ReplyDeleteजी आभार.. साहित्य की खबरे विस्तृत पाठक वर्ग तक पहुँचे यही प्रयास है...
Deleteबहुत उपयोगी सूचना दी है विकास जी आपने ।
ReplyDeleteजी आभार....
Delete