नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

राजकमल झा को द सिटी एंड द सी के लिए मिला रबीन्द्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार

राजकमल झा को रवीन्द्र नाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार
राजकमल झा
पत्रकार और लेखक राजकमल झा को उनके उपन्यास 'द सिटी एंड द सी'(The City and the Sea) के लिए रवीन्द्रनाथ साहित्य पुरस्कार से समान्नित किया गया है। पुरस्कार की घोषणा आयोजक और  प्रकाशक पीटर  बुंडालो द्वारा  दिसम्बर 7 2020 को की गयी।

इस साल इस पुरस्कार की घोषणा कोविड 19 के चलते डेनमार्क के कोपेनहेगन में ऑनलाइन ही की गयी है।

रवीन्द्र नाथ साहित्य पुरस्कार की स्थापना 2018 में विश्वशान्ति, कला, साहित्य, शिक्षा और मानवाधिकार के मंच के रूप में प्रकाशक पीटर बुंडालो ने की थी। रवीन्द्र नाथ टागोर की स्मृति में दिया जाने वाले इस साहित्यिक पुरस्कार में विजेता को रविन्द्र नाथ ठाकुर की प्रतिमा के साथ पुरस्कार राशि भी दी जाती है। इस वर्ष यह पुरस्कार राशि पाँच हज़ार डॉलर थी। इस बार कोरोना के चलते जो वैश्विक आर्थिक संकट उभर कर आया है उसके मद्देनज़र पुरस्कार राशि को 10000 डॉलर से पाँच हजार डॉलर कर दिया गया था।

'द सिटी एंड द सी' राजकमल झा का पाँचवा उपन्यास है। यह उपन्यास दिसम्बर 2012 में हुए निर्भया काण्ड पर आधारित है। 

आपको बताते चलें 2019 में  राणा दासगुप्ता को यह पुरस्कार उनके उपन्यास सोलो के लिए दिया जा चुका है।

किताब लिंक: हार्डकवर | किंडल


© विकास नैनवाल 'अंजान'

FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. मेरी ओर से साहित्यकार राजकमल झा जी को बधाई प्रेषित कर दें।

    ReplyDelete

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल