नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

August Reads

August Reads


अगस्त का महीना गुजर चुका है और अब सितम्बर ने दस्तक दे दी है। देखते ही देखते हम साल के नौवें महीने में आ चुके हैं। अगस्त का महीना पढ़ने की दृष्टि से देखूँ तो साधारण ही रहा। मैं जितना पढ़ना चाहता था उतना नहीं पढ़ पाया। जुलाई में मैंने अगस्त से ज्यादा ही पढ़ा था लेकिन अगस्त में फर्क ये रहा कि इस महीने जुलाई के मुकाबले बड़ी रचनाएँ ज्यादा पढ़ी और छोटी रचनाएँ कम पढ़ीं।

पहले देखते हैं कि अगस्त में मैंने क्या क्या पढ़ा?


  1. साजिश - सुरेन्द्र मोहन पाठक
  2. Rattled - Jude Hardin
  3. Mohini - Ramendra Kumar
  4. Ghost Stories by Franklin W Dixon
  5. रैना @ मिडनाइट - नितिन मिश्रा
  6. जीने की सज़ा - सुरेंद्र मोहन पाठक
  7. Traffic by Jonathan Face
तो ये थी वो किताबें मैंने जो अगस्त में पढ़ी। जिन किताबों के विषय में मैंने लिखा है उनके प्रति मेरी विचार आप किताब के नाम पर क्लिक करके जान सकते हैं। जिन किताबों के लिए लिंक नहीं बने हैं उनके विषय में जब लिखूँगा तो लिंक भी इधर अपडेट कर दूँगा।

इसके अलावा कुछ किताबें जैसे अमित श्रीवास्तव जी की फरेब, एक कहानी संग्रह Gutted और कुम्भीपाक ऐसी हैं जो मैंने शुरू तो अगस्त में कर ली थी लेकिन वो पूरी सितम्बर में हुई या होंगी। 

आप लोगों ने अगस्त में क्या पढ़ा? 

सितम्बर के महीने में मैं अभी फिलहाल नागार्जुन जी की कुम्भीपाक और एक कहानी संग्रह Gutted पढ़ रहा हूँ। फरेब मैंने 2 तारीक को खत्म की। इसके अलावा इस महीने उम्मीद है मैं अमिताव घोष की इबिस ट्राइलॉजी(Sea of Poppies, River of Smoke and Flood of fire) शुरू करूँगा। और भी रचनाओं को मैं पढ़ सकता हूँ लेकिन वो कौन सी होंगी ये उस वक्त के मूड पर निर्भर करेगा। कुछ रचनाएँ काफी वक्त से good reads के currently reading शेल्फ पर हैं जिन्हें मैं अभी तक नहीं पढ़ पाया हूँ तो हो सकता है उन्हें भी  इस महीने खत्म करूँ। इसके अलावा साहित्यिक पत्रिकाएँ भी मैं कुछ दिनों पहले लाया था तो वो भी पढ़ने वाली सूची में रहेंगी।

तो ये तो मेरी योजनाएँ हैं इस महीने के लिए।

आप लोगों ने अगस्त में क्या पढ़ा? और सितम्बर में क्या पढ़ने का इरादा रखते हैं? बताइये तो जरा।

मैंने 2019 में जो भी पढ़ा है उसे सूचीबद्ध किया हुआ है। अगर आप चाहें तो आप इस सूची को निम्न लिंक पर जाकर देख सकते हैं। 


© विकास नैनवाल 'अंजान' 
FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

6 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. आपकी सूची बहुत लम्बी है पढ़ने की...अभी 2019 reads भी देखी...🙏🙏

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी इतनी बड़ी भी नहीं है। अगर रोज के बीस से तीस पृष्ठ पढ़ें तो आसानी से उतना पढ़ा जा सकता है।

      Delete
  2. बहुत बढिया सूचि है विकास जी।

    मैंने अगस्त महिने में जो बुक्स पढी उसकी सूचि इस प्रकार है,,,

    1. चाणक्य मंत्र - अश्विन सांघी 3-8-19
    2. कोइराला की कहानियाँ - विश्वेश्वरप्रसाद कोइराला 7-8-19
    3. मनगत (राजस्थानी कहानी संग्रह) - मनोज कुमार स्वामी 11-8-19
    4. एक प्रेम कहानी मेरी भी - रविन्द्र सिंह 13-8-19
    5. मातोश्री - सुमित्रा महाजन 20-8-19
    6. श्रीलाल शुक्ल की लोकप्रिय कहानियाँ - श्रीलाल शुक्ल 24-8-19
    7. मल्हार - विवेक कुमार 25-8-19
    8. और भी दुख है - मुसाफिर 27-8-19
    9. खामोशी - लोकदर्शी 29-8-19
    10. लहू का सिन्दूर - प्रवेश 31-8-19

    ReplyDelete
    Replies
    1. वाह!! आपने तो काफी कुछ और काफी विभिन्न तरह का साहित्य पढ़ा है। ऐसे ही पढ़ते रहें।

      Delete
    2. बारी बारी सबकी बारी का तरीका अपनाना पड़ता है

      Delete

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल