नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

सीक्रेट सेवन पीछा करो - एनिड ब्लाइटन

किताब  10 अप्रैल 2019 से 12 अप्रैल 2019 को पढ़ी गई

संस्करण विवरण:
फॉर्मेट: पेपरबैक  | पृष्ठ संख्या: 134 | प्रकाशक: मंजुल प्रकाशन | श्रृंखला: सीक्रेट 7 #4 | अनुवादक:डॉ सुधीर दीक्षित, रजनी दीक्षित

सीक्रेट सेवन पीछा करो - एनिड ब्लाइटन
सीक्रेट सेवन पीछा करो - एनिड ब्लाइटन 


पहला वाक्य:
'मम्मी,क्या आप हमें खाने पीने के लिए कुछ दे सकती हैं?' जेनेट ने पूछा।

स्कूल खुलने वाले थे और सीक्रेट सेवेन के सदस्यों : पीटर, जेनेट, बारबरा, पैम, कोल्लिन और जॉर्ज ने मिलकर यह निर्धारित किया था कि अब उनकी अगली मीटिंग  क्रिसमस की छुट्टियों में ही की जाएगी। उनके अनुसार स्कूल वाले दिनों में वैसे भी रोमांचक घटनाएं कम ही होती थी तो इस कारण उन्हें मीटिंग बुलाने की जरूरत पड़ने ही नहीं वाली थी।

लेकिन फिर स्कूल खुला और सीक्रेट सेवेन को प्रतिद्वंदियों का सामना करना पड़ा। जैक की बहन सूजी ने अपनी एक सोसाइटी फेमस फाइव का निर्माण कर दिया था और उनका दावा था कि वह एक रोमांचक किस्सा सुलझा रहे हैं।  वे लोग यह सोच रहे थे कि दूर वीरानें में मौजूद हवेली में कुछ न कुछ  संदिग्ध गतिविधियाँ हो रही थीं।

पीटर की माने तो फेमस फाइव को कुछ नहीं मिला था। यह सब केवल सूजी की कल्पना की उड़ाने थी जिनका सच्चाई से दूर दूर तक लेना देना नहीं था। वो केवल खेल खेल रहे थे।

पर जैक को ऐसा नहीं लगता था।

सीक्रेट सेवेन के सदस्यों के लिए हैरानी और परेशानी की बात थी कि उनके रहते कोई और रोमांचक किस्सा सुलझाये।

आखिर क्या थी यह फेमस फाइव?
क्या सचमुच फेमस फाइव को कुछ मिला था या वो केवल सीक्रेट सेवेन को बेवकूफ बनाने की एक योजना थी? क्या सीक्रेट सेवेन ने उनकी बात को सत्यापित करने की कोशिश की?
आखिर हवेली में ऐसा क्या चल रहा था?




मुख्य किरदार:
जेनेट,पीटर, जैक, बारबरा, पैम, जॉर्ज, कॉलिंस -सीक्रेट सेवेन सोसाइटी के सदस्य
स्कैम्पेर - जेनेट और पीटर का पालतू कुत्ता
सूजी - जैक की बहन
केट, हैरी, जेफ़,सैम- सूजी द्वारा बनाई गई सीक्रेट सोसाइटी के सदस्य
झेब और लैरी - दो रहस्यमय व्यक्ति

सीक्रेट सेवेन पीछा करो सीक्रेट सेवेन श्रृंखला का चौथा उपन्यास है। यह सीक्रेट सेवेन ऑन द ट्रेल नाम के उपन्यास का हिन्दी अनुवाद है।

उपन्यास की शुरुआत रोचक तरीके से होती है। वैसे तो पढ़ते हुए यह पता लग जाता है कि कहानी किस दिशा में बढ़ेगी लेकिन उससे उपन्यास का मजा किरकिरा नहीं होता है। जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है राज गहराते जाते हैं। फिर सीक्रेट सेवेन के सदस्य इन राजों से पर्दा उठाने के लिए क्या क्या पापड़ बेलते हैं यह देखना उपन्यास में अंत तक रोचकता बरकरार रखता है।

हाँ, इस उपन्यास में बारबरा और पैम की मौजूदगी कम ही थी। ज्यादातर भागादौड़ी लड़के ही करते हैं। लड़कियों में जेनेट ही अपनी मौजूदगी दर्ज करा पाई है। चूँकि कहानी में पात्र ज्यादा है तो यह कम ज्यादा तो लगा ही रहेगा। इनमें सामंजस्य बैठा पाना बड़ा मुश्किल काम है। किसी न किसी पात्र को नज़रन्दाज करने का खतरा बना रहता है।

उपन्यास में सूजी का किरदार भी मुझे पसंद आया। उम्मीद है फेमस फाइव आगे के उपन्यास में भी सीक्रेट सेवेन के नाक में दम जरूर करेंगे। उनकी आपस की नोक झोंक पढ़कर मजा आ जाता है। फेमस फाइव में सूजी के अलावा जेफ़ को ही ज्यादा जगह मिली है। उसका किरदार भी अच्छा गढ़ा गया है।  वह जासूसी करता है लेकिन डरता भी है। वह डरावनी परिस्थितियों में कैसी प्रतिक्रिया देगा यह देखना रोचक होगा। 

इसके अलावा उपन्यास में खलनायकों का पता कुछ ज्यादा आसानी से सीक्रेट सेवेन को लग जाता है।  उन्हें कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ती तो शायद बेहतर रहता। लेकिन  फिर उपन्यास में खुद किरदार यह बात जानते हैं उन्हें सब आसानी से मिल गया है तो लगता है लेखक इस चीज से वाकिफ थीं। किरदार खुद इस कारण अपनी किस्मत को धन्यवाद देते दिखते हैं। एक चीज यह भी है कि यह एक बाल उपन्यास है तो उसके हिसाब से इसके कथानक के ज्यादा जटिल होने का कोई तुक भी नहीं है। खैर, बच्चों की इस पर क्या प्रतिक्रिया रहेगी यह जानना अच्छा रहेगा।

अंत में यही कहूँगा कि उपन्यास मुझे काफी पसंद आया। यह एक ऐसा बाल उपन्यास है जिसका आनन्द व्यस्क भी ले सकते हैं। बच्चों को तो सीक्रेट सेवेन से जरूर ही मिलवाना चाहिए।

रेटिंग: 3.5/5

अगर आपने यह किताब पढ़ी है तो आप इसके विषय में अपनी राय से मुझे जरूर अवगत करवाइयेगा। 
अगर आपने इसे नहीं पढ़ा है तो आप इसे निम्न लिंक पर जाकर खरीद सकते हैं:

एनिड ब्लाइटन की मैंने दूसरे उपन्यास भी पढ़े हैं। उनके विषय में मेरी राय आप निम्न लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं:


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

2 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. बाल साहित्य के बारे में जानकारी सर परिपूर्ण सुंदर ब्लॉग।
    मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है।
    iwillrocknow.com

    ReplyDelete

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल